एक्सप्लोरर

Dhirubhai Ambani School Threat: धीरूभाई अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला हुआ गिरफ्तार, जानिए क्यों की थी ये हरकत

बीकेसी पुलिस (BKC Police) ने धीरूभाई अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है.आरोपी का नाम विक्रम झाला (Vikram Jhala) है जो पेशे से एक ड्राइवर है.

Dhirubhai Ambani School Threat: बीकेसी पुलिस ने धीरूभाई अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रम सिंह झाला के रूप में हुई है. दरअसल, मंगलवार को मुंबई के बीकेसी स्थित धीरूभाई अंबानी स्कूल (Dhirubhai Ambani International School) को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिसके बाद हड़कंप मच गया था. पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में जुट गई थी और अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पेशे से एक ड्राइवर है आरोपी विक्रम झाला

बता दें कि आरोपी विक्रम झाला को बीकेसी पुलिस ने गुजरात के मोरबी जिले से गिरफ्तार किया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि आरोपी व्यक्ति पेशे से एक ड्राइवर है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपित व्यक्ति ने स्कूल के लैंडलाइन फोन पर मंगलवार की शाम 4.30 बजे को कॉल करके कहा था- 'मैंने आपके स्कूल में टाइम बम (Time Bomb) लगाया है'. इतना बोलकर कॉलर ने फोन कट कर दिया. थोड़ी देर बाद कॉलर ने दोबारा स्कूल के लैंडलाइन फोन पर कॉल किया और कहा कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि उसे पुलिस पकड़े. कॉलर ने कहा कि ऐसा करूंगा तो पुलिस मुझे पकड़ेगी, मुझे जेल में डालेगी, जिसकी वजह से उसका सोशल मीडिया (Social Media) पर नाम होगा और उसे मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी भी पूछेंगे.

आरोपी ने खुद बताई थी अपनी लोकेशन

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी थी. स्कूल प्रशासन का कहना है कि अंबानी परिवार को अक्सर धमकियां आती रहती हैं. इसी वजह से इस बारे में पुलिस को खबर दी गई. स्कूल की शिकायत के ही आधार पर बीकेसी पुलिस (BKC Police) ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ IPC की धारा 505(1)(B) और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया धा. एक रोचक बात यह भी है कि फोन पर कॉलर ने स्वंय इस बात की जनकारी दी थी कि वह गुजरात (Gujarat) में है. जिसका बाद पुलिस मे गुजरात में उसकी तलाश शुरु की. अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Job: महाराष्ट्र में जल्द होगी नगर परिषदों, निगमों और पंचायतों में 40 हजार रिक्त पदों पर भर्ती, सीएम शिंदे का एलान

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget