एक्सप्लोरर

Ratan Tata Death: 'रतन टाटा को मिले भारत रत्न', महाराष्ट्र कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Ratan Tata Died: महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई. इसके साथ ही एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से अनुरोध किया है कि रतन टाटा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए.

Ratan Tata Death News: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया. इसको लेकर महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बैठक में इस संबंध में शोक प्रस्ताव पेश किया. इस अवसर पर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें केंद्र से रतन टाटा को उनकी उपलब्धियों के लिए भारत रत्न से सम्मानित करने का अनुरोध किया गया.

रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. सीएम एकनाथ शिंदे ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें देश का अभियान बताया है. टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन के शोक की घोषणा की गई है. रतन टाटा को श्रद्धांजलि के तौर पर यह राजकीय अंत्येष्टि होगी. इस दौरान प्रदेश के सरकारी कार्यालयों के राष्ट्रीय ध्वज झुके रहेंगे, इसके साथ ही राज्य में कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होंगे. रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा.

मुंबई ने अपना पितामह खो दिया है- एकनाथ शिंदे
इससे पहले 'एक्स' पर पोस्ट कर सीएम एकनाथ शिंदे ने रतन टाटा के निधन पर शोक भी जताया था. उन्होंने लिखा, "रतन टाटा के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. टाटा भारतीय उद्योग जगत के महानतम लोगों में से एक थे. टाटा समूह के माध्यम से उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि भारतीय उद्योग को दुनिया में एक उल्लेखनीय स्थान मिले. उन्हें उनकी नैतिकता, नेतृत्व और राष्ट्र प्रेम के लिए हमेशा  याद किया जाएगा. उनमें अंदर निर्णय लेने का असाधारण गुण था. उन्होंने हमारे जीवन को बदल दिया. उन्होंने दुनिया में भारत को देखने के तरीके को बदल दिया. विश्व ने एक दूरदर्शी और भारत ने अपना एक महान पुत्र खो दिया है. मुंबई ने अपना पितामह खो दिया है."

बता दें कि आज गुरुवार को शाम चार बजे मुंबई के वर्ली इलाके में रतन टाटा का अंतिम संस्कार किया जाएगा. उससे पहले उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा गया है. जहां दोपहर साढ़े तीन बजे तक लोग उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Ratan Tata Death: रतन टाटा को कितने बजे से लोग दे सकेंगे श्रद्धांजलि, कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबोली डबल मर्डर केस: जितेंद्र राणा की उम्रकैद 20 साल में बदली, 2 बरी
अंबोली डबल मर्डर केस: जितेंद्र राणा की उम्रकैद 20 साल में बदली, 2 बरी
UGC गाइडलाइंस: केंद्र सरकार पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, 'यूपी इलेक्शन के नतीजे...'
UGC पर कमेटी को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी का केंद्र पर हमला, जानें क्या कहा?
मुंबई: अस्पताल में शरद पवार का इलाज जारी, अब कैसी है तबीयत?
मुंबई: अस्पताल में शरद पवार का इलाज जारी, अब कैसी है तबीयत?
धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के कांग्रेस नेता, 'उसको तो चौराहे पर लाकर ठोकना चाहिए'
धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के कांग्रेस नेता, 'उसको तो चौराहे पर लाकर ठोकना चाहिए'

वीडियोज

UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Brinjal Farming: बैंगन के पौधे सूख रहे हैं और फलन घट रहा है? अपनाएं ये आसान तरीके
बैंगन के पौधे सूख रहे हैं और फलन घट रहा है? अपनाएं ये आसान तरीके
Embed widget