एक्सप्लोरर

MVA CM Face: महाराष्ट्र में एमवीए का सीएम चेहरा कौन? कांग्रेस नेताओं ने इस सवाल का दे दिया साफ जवाब

Maharashtra MVA CM Face: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के मुताबिक प्रदेश का सीएम कौन होगा, के मसले पर विधानसभा चुनाव के बाद चर्चा करेंगे. अभी हमारा लक्ष्य भ्रष्ट बीजेपी को सत्ता से हटाना है.

MVA CM Face News: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा अभी नहीं की है, लेकिन प्रदेश के प्रमुख सियासी  दलों की चुनावी तैयारियां जी जान से जुटे हैं. महाविकास अघाड़ी गठबंधन की ओर से सीएम पद को लेकर चर्चा भी चरम पर है. इस बीच कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने सीएम पद को लेकर बड़ा बयान दिया है. दोनों नेताओं के अपने बयान से साफ कर दिया है कि सीएम चेहरे को लेकर फैसला विधानसभा चुनाव के बाद करेंगे. 

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, "हम गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए गठबंधन के रूप में निर्णय लेने की जरूरत है. हमारे पास उत्साही कार्यकर्ता हैं. सीएम चेहरे को लेकर अलग-अलग नाम सामने आते रहते हैं. फिलहाल, उन पर विश्वास करने की कोई वजह नहीं है. इसको लेकर एमवीए जो निर्णय लेगी वो हमें स्वीकार होगा. "

एक राष्ट्र, एक चुनाव पर दिया ये जवाब 

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने इस सवाल के जवाब में कहा, "हम विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद पर चर्चा करेंगे. हमारा लक्ष्य भ्रष्ट भारतीय जनता पार्टी सरकार को सत्ता से हटाना है. 'एक राष्ट्र एक चुनाव' को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो लोग इस पर जोर दे रहे हैं, उन्होंने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के साथ महाराष्ट्र में चुनाव की घोषणा क्यों नहीं की? जल्द से जल्द चुनाव की घोषणा होनी चाहिए, क्योंकि जनता ने राज्य सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है."

तिरुपति लड्डू प्रसादम विवाद गंभीर मसला

रमेश चेन्नीथला ने तिरुपति लड्डू प्रसादम विवाद पर कहा, "यह बहुत गंभीर मामला है. देशभर से लोग तिरुपति मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं. सरकार को जनता को सच्चाई बतानी चाहिए."

महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव नवंबर में होने की संभावना है. महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं. साल 2019 चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई थी. हालांकि, सीएम पद पर शिवसेना से बात नहीं बनने पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में एमवीए ने सरकार बनाई थी. वर्तमान में वहां पर एनडीए गठबंधन की सरकार है. 

चुनाव से पहले शरद पवार के गुट में देवेंद्र फडणवीस ने लगाई सेंध, ये नेता थामेंगे बीजेपी का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget