एक्सप्लोरर

रामदास अठावले ने RPI के लिए मांगा मंत्री पद, कहा- 'देवेंद्र फडणवीस को...'

Ramdas Athawale News: आरपीआई के अध्यक्ष रामदास अठावले ने देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी. उन्होंने कहा कि फडणवीस महाराष्ट्र के विकास के लिए अच्छा काम करेंगे. मैं शपथ समारोह में जाऊंगा.

Ramdas Athawale: बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर महाराष्ट्र की कमान संभालने जा रहे हैं. उनके शपथ समारोह के लिए मुंबई के आजाद मैदान में तैयारी जारी है. इस बीच नई सरकार के स्वरूप को लेकर आर्थिक राजधानी में हलचल है. सवाल है कि नई सरकार में कौन कौन मंत्री बनेगा?

इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अपनी भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (RPI) के लिए मंत्री पद की मांग की है. अठावले ने कहा, ''देवेंद्र फडणवीस को बहुत सालों का अनुभव है. उन्होंने अच्छा काम किया है. एमवीए को उन्होंने झटका दिया है. देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के विकास के लिए अच्छा काम करेंगे. मैं शपथ समारोह में जाऊंगा.''

अमित शाह से हुई बात- अठावले

उन्होंने कहा, ''मैंने अमित शाह से मुलाकात की है. मैंने उनसे कहा कि महायुति को दलितों का वोट मिला है. इसलिए आरपीआई को मंत्री का पद मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम इसपर विचार करेंगे.''

देवेंद्र फडणवीस को बुधवार (4 दिसंबर) को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद उन्होंने कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. फडणवीस गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे आजाद मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

एकनाथ शिंदे को लेकर बड़ा संकेत

उनके साथ अजित पवार और एकनाथ शिंदे उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इस बीच शिवसेना के नेता ने दावा किया कि गुरुवार को फडणवीस के साथ सिर्फ पवार और शिंदे का ही शपथ होगा. मंत्री पद की शपथ बाद में होगी. शिवसेना नेता उदय सामंत ने बुधवार को कहा कि पांच दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में केवल मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे.

सामंत ने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों की इच्छा है कि महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उप-मुख्यमंत्री बनाया जाए. उन्होंने संकेत दिया कि शिंदे शायद इस पद को लेने के लिए उत्सुक नहीं हैं.

Maharashtra Oath Ceremony: मुंबई में शपथ ग्रहण से पहले जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, जान लें नया रूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget