एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: रामदास अठावले का राज ठाकरे पर बड़ा बयान, 'NDA से हाथ मिलाने के बजाय...'

Ramdas Athawale: रामदास अठावले ने राज ठाकरे को लेकर बड़ा बयान दिया है. MNS और बीजेपी में गठबंधन की अटकलों पर अठावले ने क्या कहा इस खबर में जानिए.

Ramdas Athawale on Raj Thackeray: केंद्रीय मंत्री और आरपीआई (ए) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने सोमवार को कहा कि राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल नहीं किया जाना चाहिए. अठावले ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज ठाकरे की पार्टी यदि बीजेपी नीत गठबंधन से हाथ मिलाने के बजाय अकेले चुनाव लड़ती है तो उसे अधिक फायदा हो सकता है. मनसे के आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी, शिवसेना और राकांपा के ‘महायुति’ गठबंधन में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं.

इस नेता से मुलाकात के बाद गर्म हुआ था चर्चाओं का बाजार
मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार ने हाल में राज ठाकरे से उनके मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात की थी. सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री अठावले ने कहा, ‘‘मनसे को NDA में शामिल करने की कोई जरूरत नहीं है. मैं NDA के साथ हूं और मनसे को गठबंधन में नहीं लेना चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आरपीआई (ए) आगामी लोकसभा चुनाव में सोलापुर और शिरडी लोकसभा सीटों पर दावा करेगी और विधानसभा चुनाव के लिए भी कम से कम 8 से 10 सीटों पर दावा करेगी.

क्या बोले रामदास अठावले?
अठावले ने कहा, ‘‘महायुति के नेताओं को लोकसभा चुनाव के लिए सीटों को अंतिम रूप देते समय आरपीआई को विश्वास में लेना चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ राजनेता शरद पवार की वजह से राजनीति में शामिल हुए थे. अठावले ने कहा, ‘‘पवार ने मुझे कैबिनेट में शामिल किया था. पहले मैं उनके साथ था, लेकिन मैं बाद में एक गठबंधन में शामिल हो गया. पवार को बीजेपी के साथ हाथ मिलाने का फैसला लेना चाहिए था.’’ उन्होंने मराठा आरक्षण आंदोलन कार्यकर्ता मनोज जरांगे को बोलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: प्रकाश आंबेडकर INDIA गठबंधन का हिस्सा होंगे या नहीं? महाराष्ट्र में तस्वीर हुई साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: MLC चुनाव में महायुति की खींचतान पर घिरी BJP, शरद गुट ने क्या कहा?
महाराष्ट्र: MLC चुनाव में महायुति की खींचतान पर घिरी BJP, शरद गुट ने क्या कहा?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget