एक्सप्लोरर

Indus River: सिंधु नदी का पानी रोके जाने पर रामदास अठावले की प्रतिक्रिया, 'पाकिस्तान ने बेमतलब...'

Ramdas Athawale on Indus River Water: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि पाकिस्तान की हमेशा इसी तरह की हरकत रहती है.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु समझौते को भारत सरकार ने निलंबित कर दिया. इस पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का पानी इसलिए रोक दिया गया क्योंकि पाकिस्तान ने बेमतलब हमला किया और हमारे पर्यटकों की मौत हो गई.

'पाकिस्तान को याद रखना चाहिए'

न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा, "पाकिस्तान की हरकत हमेशा इसी तरह से चलती रही हैं. इसलिए पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सिंधु नदी का पानी रोका है. इसलिए मुझे लगता है कि पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि इस तरह की हरकतें न करे."

'वक्त आएगा तो पाकिस्तान के साथ युद्ध करना पड़ेगा'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "पीओके कश्मीर का पार्ट है. पाकिस्तान ने उस पर कब्जा किया हुआ है. मुझे लगता है कि पीओके को अपने काबू में लेने की आवश्यकता है. वक्त आएगा तो पाकिस्तान के साथ युद्ध करना पड़ेगा."

भारत ने लिए कड़े फैसले

गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ कई अहम फैसले लिए. इसमें वीजा रद्द करना और अटारी बॉर्डर को बंद करने जैसे फैसले भी शामिल थे. भारत ने पाकिस्तान के नागरिकों को अपने मुल्क वापस लौटने के लिए 48 घंटों का समय दिया था. 27 अप्रैल को इसकी समयसीमा खत्म हो गई. लॉग्न टर्म वीजा वालों को इससे छूट मिली हुई है. वहीं, जो लोग मेडिकल वीजा पर भारत आए हैं उनके पास कल भर यानी 29 अप्रैल तक का समय है कि वो वापस अपने देश चले जाएं. 

22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला

22 अप्रैल को पहलगाम के बैरसन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलियां बरसा दीं. धर्म पूछकर आतंकियों ने लोगों को मारा. इस कायराना हमले में 2 विदेशी नागरिकों सहित कुल 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई. इस हमले के बाद देश भर में शोक की लहर है साथ ही आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग समाज के हर वर्ग की तरफ से की जा रही है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget