एक्सप्लोरर

'चुनाव आयोग को पत्थर बोलना ठीक नहीं, वो पैंथर है', उद्धव ठाकरे के बयान पर बोले रामदास अठावले

Ramdas Athawale News: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने चुनाव आयोग पर दिए बयान को लेकर उद्धव ठाकरे को घेरा है. शिवसेना (UBT) प्रमुख ने चुनाव आयोग को पत्थर बताया था.

महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से 'सामना' में चुनाव आयोग पर दिए बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. अब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उद्धव ठाकरे को घेरा है. उन्होंने कहा है कि उद्धव ठाकरे कानूनी आधार पर बात नहीं करते हैं, उन्हें अपनी पार्टी को लेकर खुद को दोष देना चाहिए. उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन को पत्थर बोलना ठीक नहीं, वो पैंथर है.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, ''अगर दो तिहाई मेजोरिटी उद्धव ठाकरे के पास होती तो उस पार्टी का सिंबल और उस पार्टी का नाम उन्हें मिलता. यह निर्णय कानूनी है, उसके मुताबिक एकनाथ शिंदे जी के साथ 56 में से 40 विधायक आ गए. ऑटोमेटिकली उन्हें दो तिहाई मेजोरिटी मिली थी और इसलिए मुझे लगता है कि इलेक्शन कमीशन को दोष देना ठीक नहीं है.''

'ठाकरे ब्रांड' को समाप्त करने की कोशिश- उद्धव ठाकरे

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 'सामना' को दिए एक इंटरव्यू के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के साथ बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमला बोला था. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 'ठाकरे ब्रांड' को समाप्त करने की कोशिश हो रही है, लेकिन जनता ही उन प्रयासों को निष्फल करेगी. उनका अस्तित्व खत्म करना आसान नहीं है. प्रदेश की जनता उनको पसंद करती है. 

उन्होंने ये भी कहा कि ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं है. यह ब्रांड मतलब महाराष्ट्र की, मराठी माणुस की, हिंदू अस्मिता की पहचान है. इस पहचान को मिटाने की कोशिश कुछ लोगों ने की. मिटाने की इच्छा रखने वाले खुद ही मिट गए. कई लोग आए, कई लोग चले गए. जनता ने ही उन्हें मिटा दिया.

उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग को बताया 'पत्थर'

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, 'चुनाव आयोग यानी 'पत्थर' है. उस पत्थर पर सिंदूर लगा देने मात्र से 'शिवसेना' नाम और धनुष-बाण चिह्न किसी और को देने का अधिकार उसे नहीं मिल जाता. अगर मैं कल चुनाव आयुक्त का नाम बदलकर पत्थर रख दूं, तो चलेगा क्या? इस पत्थर को पक्ष का नाम बदलने का अधिकार नहीं है. देश के लोगों को हमेशा अशांत, अस्थिर और चिंतित बनाए रखना ही BJP की नीति है, लेकिन लोगों को हमेशा मूर्ख बनाकर नहीं रखा जा सकता.

उन्होंने आगे कहा, ''लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अगर हमने कुछ उल्टा व्यवहार किया होता तो बात अलग थी, लेकिन अगर हमने संविधान के अनुसार कोई गलती नहीं की हो तो वे हमारा चिह्न भी नहीं छीन सकते. वोट प्रतिशत वगैरह जो भी है, वह सिर्फ चिह्न तक सीमित है. नाम किसी और को नहीं दे सकते.''

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी...'
Mumbai News: आत्महत्या नहीं, हत्या थी! डेढ़ साल बाद खुला पत्नी की मौत का राज, प्रेमिका के लिए पति ने दी थी सुपारी
आत्महत्या नहीं, हत्या थी! डेढ़ साल बाद खुला पत्नी की मौत का राज, प्रेमिका के लिए पति ने दी थी सुपारी
Mumbai News: मुंबई में रिश्वतखोर GST इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, 30 हजार लेते ही एसीबी ने दबोचा
मुंबई में रिश्वतखोर GST इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, 30 हजार लेते ही एसीबी ने दबोचा

वीडियोज

अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी...'
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, एक साथ करती हैं कई काम; अमीरी में कोहली से आगे 
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, अमीरी में कोहली से आगे 
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
Embed widget