एक्सप्लोरर

राज ठाकरे की धमकी पर निशिकांत दुबे की पहली प्रतिक्रिया, 'मैंने उनको हिंदी...'

Nishikant Dubey vs Raj Thackeray: मराठी-हिंदी विवाद में राज ठाकरे और निशिकांत दुबे आमने-सामने आ गए हैं. ठाकरे के तीखे जवाब पर दुबे ने तंज कसते हुए कहा – “मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?”

मराठी और हिंदी भाषा विवाद पर अब सियासी बयानबाजी और तीखी होती जा रही है. हाल ही में MNS प्रमुख राज ठाकरे ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर तीखा पलटवार किया है. जिस पर एक बार फिर से निशिकांत दुबे के जवाब दिया है. 

ठाकरे ने दुबे के ‘पटक-पटक कर मारने’ वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा, “तू हमें मारेगा दुबे? तू मुंबई आजा, समंदर में डुबा-डुबाकर मारेंगे.” अब इस पर दुबे ने फिर प्रतिक्रिया दी है और राज ठाकरे का वही वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?”

किस बयान से शुरू हुआ विवाद?

यह भाषा विवाद पहले तो एक दुकानदार के मराठी न बोलने पर उसके साथ MNS कार्यकर्ताओं के द्वारा मारपीट करने पर शुरू हुआ था. इसके बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के गोड्डा से बयान देते हुए कहा था कि अगर हिम्मत है, तो महाराष्ट्र में उर्दू बोलने वालों के खिलाफ बोलकर दिखाओ. दुबे ने यह भी कहा था, “हिंदी का विरोध करने वालों को पटक-पटक कर मारेंगे.” 

उन्होंने ठाकरे ब्रदर्स को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा था कि अपने घर में तो कुत्ता भी शेर होता है. इस बयान के बाद विवाद और भड़क गया और राज ठाकरे की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई थी.

क्या था राज ठाकरे का बयान?

निशिकांत दुबे के इस बयान पर कुछ दिनों बाद राज ठाकरे ने बेहद तीखे अंदाज में कहा कि “एक सांसद कहता है कि पटक पटक कर मारेगा. तू मुंबई आ, तुझे समंदर में डुबाकर मारेंगे.” ठाकरे ने सवाल भी उठाया, “क्या दुबे पर कोई केस हुआ? तुम 56 इंच की छाती लेकर घूमते हो?” उन्होंने यह भी कहा कि अगर मराठी का अपमान हुआ तो “गाल और हाथ की युति जरूर होगी.” 

इस बयान के बाद पूरे महाराष्ट्र में राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है. वहीं अब निशिकांत दुबे ने ज्यादा समय न लगाते हुए तुरंत एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया तो दे दी है पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget