एक्सप्लोरर

'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का डिजाइन बनाने वाले मूर्तिकार राम सुतार को मिलेगा महाराष्ट्र भूषण सम्मान, CM का ऐलान

Ram Sutar News: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिल्पकार राम सुतार को राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला 12 मार्च को उनकी अध्यक्षता वाली समिति ने सर्वसम्मति से लिया.

Maharashtra Bhushan 2024: 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का डिजाइन बनाने वाले मूर्तिकार राम सुतार को 'महाराष्ट्र भूषण' से सम्मानित किया जाएगा. पिछले महीने 100 साल के हुए जाने-माने मूर्तिकार राम सुतार ने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को डिजाइन किया था. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार (20 मार्च) को विधानसभा में मूर्तिकार राम सुतार को 'महाराष्ट्र भूषण' से सम्मानित करने की घोषणा की. यह राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है. 

मूर्तिकार राम सुतार को पहले पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि शिल्पकार राम सुतार को राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला 12 मार्च को उनकी अध्यक्षता वाली समिति ने सर्वसम्मति से लिया. उन्होंने कहा, "वह सौ साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी भी मुंबई में इंदु मिल स्मारक परियोजना में अंबेडकर की मूर्ति पर काम कर रहे हैं." 

शिल्पकार राम सुतार कई परियोजनाओं से जुड़े रहे

'महाराष्ट्र भूषण' पुरस्कार में 25 लाख रुपये और एक स्मृति चिह्न दिया जाता है. अपने बेटे अनिल के साथ मिलकर काम करने वाले राम सुतार कई प्रमुख परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं, जैसे कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, अयोध्या में भगवान राम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा, बेंगलुरु में भगवान शिव की 153 फीट ऊंची प्रतिमा और पुणे के मोशी में छत्रपति संभाजी महाराज की 100 फीट ऊंची प्रतिमा.

छत्रपति शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा बनाने का ठेका

पिछले साल, महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के मालवन में राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा गिरने के चार महीने बाद, जिससे राज्य में बड़े पैमाने पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया था, महाराष्ट्र सरकार ने किले में मराठा योद्धा की 60 फीट की नई प्रतिमा बनाने का ठेका सुतार की फर्म राम सुतार आर्ट क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड को दिया. शिल्पकार राम सुतार की फर्म ने ही गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण किया था. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी 182 मीटर ऊंची है और दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget