एक्सप्लोरर

Ram Mandir: क्या उद्धव ठाकरे को प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला? संजय राउत बोले- 'हम पहले से...'

Ramlala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसमें पीएम मोदी सहित कई बड़े दिग्गज शामिल होंगे. इसमें देशभर के चार हजार संतो को आमंत्रित किया गया है.

Sanjay Raut on Ram Mandir: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने मंगलवार (26 दिसंबर) को कहा कि "पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को अगले महीने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या जाने के लिए निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि शिवसेना का उत्तर प्रदेश के इस शहर से पुराना नाता है."

राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने दावा किया कि "जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 1992 में बाबरी मस्जिद गिराने के लिए शिवसेना को जिम्मेदार ठहराया था, उस समय शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे ने इसकी जिम्मेदार ली थी. अयोध्या में नव निर्मित मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह अगले साल 22 जनवरी को आयोजित किया जाना है.

'हम बीजेपी पहले  हैं अयोध्या में'
यह पूछे जाने पर कि क्या ठाकरे को इस समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया है, इस पर संजय राउत ने कहा, "उद्धव ठाकरे को अयोध्या जाने के लिए निमंत्रण देने की कोई आवश्यकता नहीं है. हम आपसे (बीजेपी) पहले अयोध्या में हैं." संजय राउत ने कहा कि "विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख (दिवंगत) अशोक सिंघल मुंबई में ठाकरे के आवास मातोश्री में बैठकें किया करते थे और उस वक्त बीजेपी वहां थी ही नहीं."

बड़े दिग्गज होंगे इस समारोह में शामिल
अयोध्या स्थित राम मंदिर में नए साल में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा आयोजित की जाएगी. इसको लेकर अयोध्या में जोरशोर से तैयारी चल रही है. इस समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गजों को बुलाया गया. जिनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन सहित विपक्ष के कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा इस मौके पर करीब आठ हजार वीआईपी मेहमान इस भव्य समारोह शामिल होंगे. इसमें चार हजार संतों को भी आमंत्रित किया गया है. इसके लिए अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 37 कोरोना केस, JN.1 वैरिएंट का कोई नया मामला नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में...', रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान
'नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में...', रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget