एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Elections: महाराष्ट्र में मिलिंद देवड़ा और प्रफुल्ल पटेल सहित BJP-कांग्रेस उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Rajya Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में राज्यसभा के उम्मीदवारों ने गुरुवार को अपना पर्चा दाखिल किया. शिवसेना, बीजेपी, एनसीपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है.

Maharashtra News: राज्यसभा चुनाव के लिए आज (15 फरवरी) नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है. महाराष्ट्र से एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की पार्टी के प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा (Milind Deora), अजित पवार की पार्टी एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel), बीजेपी प्रत्याशी अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) और मेधा कुलकर्णी ने नामांकन दाखिल किया. इनके अलावा कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रकांत हंडोरे (Chandrakant Handore) ने भी नामांकन दाखिल किया है. 

प्रफुल्ल पटेल ने जब नामांकन दाखिल किया, उस वक्त डिप्टी सीएम अजित पवार, एनसीपी नेता सुनील तटकरे, मंत्री छगन भुजभल और धनंजय मुंडे भी विधानभवन परिसर में मौजूद थे. नामांकन दाखिल करने के बाद प्रफुल्ल पटेल ने पत्रकारों से बात की और कहा कि यह पार्टी की रणनीति का हिस्सा है और आने वाले दिनों में स्थिति साफ हो जाएगी. वहीं, कांग्रेस नेता चंद्रकांत हंडोरे ने भी गुरुवार को नामांकन दाखिल किया. वह दलित नेता है और मुंबई के मेयर रह चुके हैं. उनके साथ महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) के नेता मौजूद थे. जबकि मिलिंद देवड़ा के नामांकन दाखिल करने के दौरान खुद सीएम एकनाथ शिंदे मौजूद थे.

छह सांसद हो रहे हैं रिटायर
मिलिंद देवड़ा पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और उन्होंने जनवरी में शिवसेना ज्वाइन की थी. वह दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं. वह पहली बार राज्यसभा चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं. वहीं, अशोक चव्हाण तीन दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए हैं. बीजेपी के सदस्य बनते ही उन्हें राज्यसभा का टिकट दे दिया गया. मिलिंद देवड़ा के नामांकन पर शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ये जो डुप्लीकेट शिवसेना है, डुप्लीकेट माल डुप्लीकेट शिवसेना में चला गया. ये एकनाथ शिंदे की जिंदगी की सबसे बड़ी हार है. उधर, महाराष्ट्र में राज्यसभा के छह सांसद रिटायर हो रहे हैं. चुनाव 27 फरवरी को होने वाला है. गठबंधन की सरकार के विधायकों की संख्या के हिसाब से उसके हिस्से में 5 सीट आसानी से चली जाएगी, वहीं कांग्रेस के पास भी इतने विधायक हैं कि वह एक उम्मीदवार राज्यसभा भेज सके. ऐसे में चंद्रकांत हंडोरे आसानी से निर्वाचित हो जाएंगे. 

ये भी पढ़ेंMaharashtra Politics: 'एकनाथ शिंदे की जिंदगी की सबसे बड़ी हार', राज्यसभा कैंडिटेट पर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget