एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे ने गले में पहना कांग्रेस का पटका, बोले- 'मैंने जानबूझकर ऐसा किया ताकि कल...'

Maharashtra News: सद्भावना दिवस कार्यक्रम में शिवसेना (उद्धव) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सत्ताधारियों पर हमला बोला. साथ ही कहा कि PM के तौर पर राजीव गांधी कभी चुनौतियों का सामना करने से पीछे नहीं हटे.

Rajiv Gandhi Birth Anniversary Celebration In Maharashtra: मुंबई में मंगलवार (20 अगस्त) को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर सद्भावना दिवस संकल्प रैली का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बोलते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सत्ताधारियों पर हमला बोला.

कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा, "आज मैंने भी ख़ुद को ही चुटकी काटकर देखा की मैं सही में कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुआ क्या? फिर मैंने वह कांग्रेस का स्कार्फ पहना, जानबूझकर कर पहना ताकि कल इसका फोटो आए. मैं कांग्रेस का विरोध पहले करता था पर बदले की भावना, द्वेष मन में नहीं था. राजीव गांधी पर बालासाहब कड़ी टीका टिप्पणी करते थे पर तब कभी हमारे घर ED CBI नहीं आई. राजीव गांधी ने कभी बदले की भावना से राजनीति नहीं की."

उन्होंने कहा, "राजीव गांधी सभ्य सुशील व्यक्ति थे. राजीव गांधी भी वैक्सीन लेकर आए पर उसपर अपना फोटो नहीं लगाया. राहुल गांधी को 15 अगस्त के दिन पीछे की सीट दी. इनका दिल बड़ा नहीं. दिलदार बड़े मन से राजनीति अब नहीं होती. बदलापुर की घटना हुई उसका निषेध करते है. पर अब इस पर नहीं बंगाल की घटना पर बोलेंगे. बंगाल की घटना की भी कड़ी निंदा करता हूं दोषियों पर कड़ी कारवाई हो."

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, "अविभाजित शिवसेना और कांग्रेस अतीत में कट्टर प्रतिद्वंद्वी थीं, लेकिन दोनों दलों ने कभी भी एक-दूसरे के प्रति बदले की भावना से काम नहीं किया. ठाकरे ने यह भी कहा कि केंद्रीय एजेंसियों ने कभी भी शिवसेना नेताओं के दरवाजे नहीं खटखटाए, जबकि पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे ने तत्कालीन प्रधानमंत्री के बारे में तीखी बातें कही थीं."

पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर राजीव गांधी कभी चुनौतियों का सामना करने से पीछे नहीं हटे, जबकि मौजूदा सरकार मणिपुर और कश्मीर में हिंसा भड़कने पर भी चिंतित नहीं है. बता दें कि कार्यक्रम में शरद पवार के गले में भी कांग्रेस का पटका दिखा.

ये भी पढ़ें: BJP ने महाराष्ट्र की एक राज्यसभा सीट पर दिया उम्मीदवार, दूसरी सीट अजित पवार के लिए छोड़ी

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
Pune News: चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget