एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: राज ठाकरे का MNS कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश, 'सिर्फ सभा में भीड़ इकट्ठा करने से...'

महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद अब सभी की निगाहें महापालिका चुनाव पर टिकी हैं. ऐसे में मुंबई महापालिका चुनाव के मद्देनजर राज ठाकरे की पार्टी MNS ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है.

महाराष्ट्र में होने वाले आगामी निकाय चुनावों के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है. राज ठाकरे ने हाल ही में मुंबई में प्रमुख नेताओं की बैठक की. इस बैठक में वार्डवार मतदाता सूची की जांच, टीम तैयार करना और निचले स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया. राज ठाकरे ने कहा कि हर कार्यकर्ता चुनावी काम में जुट जाए.

राज ठाकरे ने बैठक में निर्देश दिया कि हर शाखा अध्यक्ष अपने वार्ड की मतदाता सूची जांचने के लिए दो कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करे. साथ ही, प्रत्येक वार्ड से 110 लोगों की एक मजबूत टीम तैयार की जाए. इन सभी कामों की विस्तृत रिपोर्ट अनंत चतुर्दशी के बाद नेताओं को सौंपी जाए.

निचले स्तर तक संगठन चलाना होगा- राज ठाकरे

बैठक में राज ठाकरे ने पदाधिकारियों को समझाते हुए यह भी कहा कि सिर्फ सभा में भीड़ इकट्ठा करने से चुनाव नहीं जीते जा सकते. इसके लिए चुनावी मशीनरी को निचले स्तर तक सक्रिय करना होगा. उन्होंने हर विभाग और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां सौंपीं. 

उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों की तुलना में हमारी स्थिति अधिक मजबूत है, इसलिए समूह अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी विशेष जिम्मेदारी लेकर काम में जुटें. 2017 से मैं मतदाता सूची में गड़बड़ियों के बारे में बोल रहा हूं और अब अन्य पार्टियां भी यही मुद्दा उठा रही हैं.

मनसे में बड़े संगठनात्मक बदलाव की संभावना

कुछ दिन पहले राज ठाकरे ने मनसे पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी. इस दौरान विभिन्न विभागों से आए रिपोर्टों पर चर्चा हुई. इन रिपोर्टों के आधार पर मनसे (MNS) में बड़े संगठनात्मक बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है. राज ठाकरे ने इस बैठक में हर विभाग में मनसे की वर्तमान स्थिति, वहां कितनी खाली पद हैं, इस पर भी चर्चा की. स्थिति का आकलन करने के बाद खाली पदों को भरने का निर्णय उन्होंने लिया.

कौन क्या खाए, यह सरकार को नहीं बताना चाहिए- राज ठाकरे

राज ठाकरे ने कल्याण-डोंबिवली नगर पालिका की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर मीट बैन किए जाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि कौन क्या खाए और क्या न खाए, यह फैसला न तो महापालिका और न ही सरकार को करना चाहिए. एक तरफ हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन खाने की आज़ादी नहीं देते. अगर स्वतंत्रता दिवस पर आप कोई पाबंदी लगाते हैं, तो यही असल विरोधाभास है. स्वतंत्रता का मतलब ही है कि पाबंदी क्यों लगाई जा रही है?

राज ठाकरे ने कहा, ''किसी का धर्म और त्योहार देखकर यह तय नहीं होना चाहिए कि कौन क्या खाए. यह किसी भी सरकार को तय नहीं करना चाहिए. स्वतंत्रता दिवस पर हम लोगों की स्वतंत्रता छीन रहे हैं, तो यह कैसा स्वतंत्रता दिवस है?”

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget