एक्सप्लोरर

BDD चॉल पुनर्विकास: सौंपी गई 556 फ्लैट्स की चाबी, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- मुंबई वालों मत बेचो घर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि असली मुंबईकरों को मुंबई में लाने का हमारा प्रयास है और हमने ऐसा ही निर्णय लिया है. इस मौके पर डिप्टी सीएम अजित पवार और एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के वर्ली बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना के तहत तैयार 556 फ्लैट्स का उद्घाटन किया और लाभार्थियों को चाबी सौंपी. इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में अब घरों की कीमत सोने जैसी हो गई है, इसलिए इन्हें मत बेचो. यह घर अगली पीढ़ी को देना है, यह ध्यान में रखो, और इन घरों में प्यारी बहनों का भी नाम लगाओ. अजित पवार ने भी अपने भाषण में घर न बेचने की अपील की.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम असली मुंबईकरों को मुंबई में वापस लाने जा रहे हैं. फडणवीस ने कहा, “मैंने कहा था कि ऐसा काम करना है कि कोई गाली न दे. इसी वजह से हमने ग्लोबल टेंडर करने का निर्णय लिया. उसके अनुसार प्रक्रिया पूरी हुई. टाटा, एलएनटी और शापूरजी पलोनजी ने यह काम लिया और अच्छी तरह से काम हो रहा है. 22 अप्रैल 2017 को टेंडर हुआ. उसके बाद कई अड़चनें आईं, लेकिन हमने काम जारी रखा.”

असली मुंबईकरों को मुंबई में लाने का प्रयास

उन्होंने स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे का किस्सा सुनाते हुए कहा कि गोपीनाथ मुंडे ने पुलिस को घर देने के लिए मोर्चा निकाला था. उनका सपना भी हम पूरा कर रहे हैं. हम उन्हें 15 लाख में घर दे रहे हैं. असली मुंबईकरों को मुंबई में लाने का हमारा प्रयास है और हमने ऐसा ही निर्णय लिया है. अभ्युदय नगर, अंधेरी और जे.बी. नगर प्रकल्प भी हम कर रहे हैं.

अब धारावी पुनर्विकास प्रकल्प शुरू

उन्होंने कहा कि धारावी के संदर्भ में भी हम निर्णय ले रहे हैं. धारावी के पुनर्विकास की बात राजीव गांधी ने कही थी, लेकिन आगे कुछ नहीं हुआ. अब हमने धारावी पुनर्विकास प्रकल्प शुरू किया है. 10 लाख की आबादी का हम पुनर्विकास कर रहे हैं. एक नया शहर बसाने जा रहे हैं. जो पात्र होगा उसे जरूर घर मिलेगा.

'झोपड़पट्टी से भी बदतर हालत थी'

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीडीडी चॉल ने सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों को देखा है, स्वतंत्रता संग्राम देखा है. 100 साल का इतिहास देखा जाए तो इन चॉल की दीवारों में अनेक कहानियां हैं. तीन-चार पीढ़ियां यहां गुज़री हैं. इसलिए चॉल का पुनर्विकास होना चाहिए, यह हमारी राय थी. बीडीडी में मेरी बड़ी सभा हुई थी. तब कई घरों में जाकर मैंने देखा कि लोग किस हालत में रह रहे हैं — यह झोपड़पट्टी से भी बदतर था. 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''महायुति सरकार आने के बाद जब मांगें पूरी करने का समय आया, तो हमने काम शुरू किया. 90 साल पुराने अतिक्रमण भी हटाए गए. पहले यह प्रोजेक्ट इसलिए रुका हुआ था क्योंकि बिल्डर का मकसद था कि उसे कितने फ्लैट बिक्री के लिए मिलेंगे. इसलिए हमने म्हाडा को ही बिल्डर बनाया और 500 वर्ग फुट का फ्लैट देने का निर्णय लिया.''

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget