एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे के साथ जाने को लेकर राज ठाकरे का बड़ा बयान, '...तो मैं तैयार हूं'

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष और चचेरे भाई उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र हित के लिए हमें एक होना होगा तो मैं उसके लिए तैयार हूं.

Raj Thackeray Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे के बयान ने राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है. फिल्म निर्देशक महेश मांजरेकर के साथ किए पॉडकास्ट में राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा बयान दिया.

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के साथ मेरे राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अगर महाराष्ट्र हित के लिए हमें एक होना होगा तो मैं उसके लिए तैयार हूं.

राज ठाकरे ने कहा, ''महाराष्ट्र हित के सामने हमारे झगड़े, हमारी बातें छोटी होती हैं. महाराष्ट्र बहुत बड़ा है. ये झगड़े और विवाद महाराष्ट्र और मराठी लोगों के अस्तित्व के लिए बहुत महंगे है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि एक साथ आने और एक साथ रहने में कोई कठिनाई है. लेकिन विषय केवल इच्छा का है. यह केवल मेरी इच्छा का मामला नहीं है. यह मेरे स्वार्थ का मामला भी नहीं है. मुझे लगता है कि बड़े चित्र को देखना महत्वपूर्ण है. मेरा मतलब यह है कि महाराष्ट्र के सभी राजनीतिक दलों के मराठी लोगों को एक साथ आकर एक पार्टी बनानी चाहिए.''

2006 में बनाई थी अलग पार्टी

राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होकर 9 मार्च 2006 को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गठन किया था. उनकी नाराजगी की वजह उद्धव ठाकरे ही माने जाते हैं. दरअसल, ऐसा माना गया कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे अपने बेटे उद्धव ठाकरे को पार्टी मे अधिक तव्वजो देने लगे थे. इसी वजह से राज ठाकरे नाराज हुए और नई पार्टी का गठन किया.

एमएनस का सियासी सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के समर्थन में प्रचार किया. हालांकि राज ठाकरे ने विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला किया. 135 सीटों पर उन्होंने उम्मीदवार उतारे लेकिन एक भी सीट पार्टी नहीं जीत सकी.

मराठी भाषा को लेकर आक्रामक हैं राज ठाकरे

इन दिनों राज ठाकरे मराठी भाषा को लेकर आक्रामक हैं. उनकी पार्टी के कार्यकर्ता गैर मराठी भाषियों से जबरन मराठी बुलवाते देखे गए हैं. हाल ही में जब महाराष्ट्र सरकार ने पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों में हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाने के लिए फैसला लिया तो राज ठाकरे ने कड़ी आपत्ति जताई.

राज ठाकरे ने हाल ही में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और शिवसेना के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी. इस मुलाकात को लेकर 16 अप्रैल को एकनाथ शिंदे ने कहा था कि क्या हम मिल नहीं सकते? बाल ठाकरे के जमाने से हम साथ में काम करते थे, बीच में किसी कारण से नहीं मिले. हर मुलाकात का राजनीतिक अर्थ निकालना उचित नहीं है.

राज ठाकरे के अगल कदम को लेकर भी अटकलें हैं. बड़ा सवाल है कि बीएमसी चुनाव में वो अकेले मैदान में उतरेंगे या फिर गठबंधन करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटीलिया विस्फोटक केस: सचिन वाजे को मिली जमानत पर HC की अंतरिम रोक
एंटीलिया विस्फोटक केस: सचिन वाजे को मिली जमानत पर HC की अंतरिम रोक
शिंदे गुट का बड़ा दावा, 'कांग्रेस को राज ठाकरे पसंद नहीं इसलिए अब उद्धव...'
शिंदे गुट का बड़ा दावा, 'कांग्रेस को राज ठाकरे पसंद नहीं इसलिए अब उद्धव...'
मुंबई यूथ कांग्रेस का हंगामा, चुनाव आयोग बोर्ड पर कालिख पोतने की कोशिश
मुंबई यूथ कांग्रेस का हंगामा, चुनाव आयोग बोर्ड पर कालिख पोतने की कोशिश
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget