एक्सप्लोरर

ठाणे में उद्धव ठाकरे की सभा में हंगामा, MNS कार्यकर्ताओं ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख के काफिले पर फेंका गोबर

Uddhav Thackeray Convoy Attacked: एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे के क़ाफ़िले पर गोबर फ़ेंका है. वहीं, पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां फेंकी.

MNS Workers Threw Cow Dung On Uddhav Thackeray Convoy: महाराष्ट्र के ठाणे में उद्धव ठाकरे की सभा स्थल पर मनसे कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है. राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे के क़ाफ़िले पर गोबर फ़ेका है. वहीं, पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख के काफिले पर चूड़ियां फेंकी हैं.

दरअसल शुक्रवार को जब एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे महाराष्ट्र दौरे पर थे तो शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं ने राज ठाकरे के क़ाफ़िले पर सुपारी फेंकी थी. ऐसा माना जा रहा है कि इसी का बदला लेने के लिए MNS कार्यकर्ताओं ने ऐसा किया है.

उद्धव ठाकरे के काफिले पर गोबर फेंके गए

पहले छत्रपति संभाजीनगर में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के काफिले के सामने सुपारी फेंकी गई थी. जिसके बाद अब एमएनएस कार्यकर्ताओं ने सीधे तौर पर उद्धव ठाकरे की कार पर हमला बोल दिया. जब उद्धव ठाकरे का काफिला गुजर रहा था तो कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर गोबर फेंक दिया. इसके अलावा चूड़ियां और टमाटर भी फेंके गए हैं.

एबीपी माझा के मुताबिक ठाणे के रंगटन में उद्धव ठाकरे की रैली से पहले ही बैठक स्थल में विरोधी पार्टी के कार्यकर्ता घुस गए और हंगाम खड़ा किया. पुलिस वहां अशांति फैला रहे लोगों को धरपकड़ में जुट गई. ठाणे के गडकरी रंगा में भी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ है. मनसे की ओर से चूड़ियां फेंककर उद्धव ठाकरे का विरोध किया गया. इसके बाद मनसे पदाधिकारियों ने उद्धव ठाकरे की गाड़ी के नीचे टायर के पास सुपारी रख दी. 

बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे के हॉल में प्रवेश करने के बाद विरोधी दल के कार्यकर्ता सीधे हॉल में घुस गये. करीब 50 से 60 लोग बताए जा रहे हैं. इन सभी लोगों ने उद्धव ठाकरे का विरोध किया. इससे कुछ समय पहले शनिवार को ही मुस्लिम समुदाय ने मातोश्री के बाहर विरोध प्रदर्शन भी शुरू किया था. उस वक्त मातोश्री के बाहर तनाव था. 

इस बीच, उद्धव ठाकरे गुटे के नेता और पूर्व सांसद राजन विखरे ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ''शिवसेना को चुनौती देने वाला अभी तक पैदा नहीं हुआ है, हिम्मत है तो सामने आएं. हमें सड़कों पर आना होगा और लड़ना होगा. विधानसभा में भगवा झंडा फहराए बिना नहीं रहेंगे''

ये भी पढ़ें:

'मेरे कितने भी मतभेद हों, अजित पवार ने कभी जाति...', आरक्षण के मसले पर बोले MNS प्रमुख राज ठाकरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को बताया दाऊद जैसा, संजय राउत के बयान पर किया पलटवार
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को बताया दाऊद जैसा, संजय राउत के बयान पर किया पलटवार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget