एक्सप्लोरर

फवाद खान की बॉलीवुड वापसी पर भड़की शिवसेना और MNS, संजय निरुपम बोले- अपने देश में...

Fawad Khan Movie Abir Gulal: फवाद खान की नई फिल्म 'अबीर गुलाल' को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है. राज ठाकरे की पार्टी मनसे और एकनाथ शिंदे की शिवसेना फवाद खान की वापसी का विरोध कर रही हैं.

Fawad Khan New Movie Abir Gulal: पाकिस्तान के एक्टर फवाद खान की भारत में भी बड़ी फैन फॉलोइंग है. इस बीच जब यह खबर सामने आई कि 9 साल बाद फवाद खान नई मूवी के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं, तो सुर्खियां बन गईं. हालांकि, इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. अब महाराष्ट्र में राज ठाकरे के महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और एकनाथ शिंदे की शिवसेना फवाद खान की बॉलीवुड वापसी का विरोध कर रही है. 

एकनाथ शिंदे के नेता संजय निरुपम ने फवाद खान को सलाह दी कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बजाय पाकिस्तान की इंडस्ट्री को एक्सप्लोर करें. वहीं, उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी एक्टर्स को भारत में काम करने की परमिशन देनी चाहिए या नहीं, यह फैसला केवल सरकार कर सकती है.

राज ठाकरे की पार्टी ने जताया विरोध
वहीं, राज ठाकरे की पार्टी मनसे के नेता अमेय खोपकर ने एक्स पर पोस्ट किया, 'कई बार कहने के बावजूद कि पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्में भारत में रिलीज नहीं होंगी, कुछ लोग नाक में दम कर लेते हैं. फिर उन्हें कूड़े में फेंकने का काम मनसे के सिपाहियों को ही करना होगा और हम करेंगे. करते रहेंगे.'

9 मई को रिलीज होनी है अबीर गुलाल
जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तानी एक्टरस फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' 9 मई को रिलीज होने वाली है. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है. इसमें फवाद खान के सामने फीमेल लीड में वाणी कपूर हैं. सोशल मीडिया पर जबसे यह टीजर रिलीज हुआ है, तबसे फवाद खान के बॉलीवुड में कमबैक की चर्चा तेज हो गई है.

मनसे नेता अमेय खोपकर ने कहा कि वह साफ कर रहे हैं कि इस फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देंगे, क्योंकि इसमें एक पाकिस्तानी एक्टर है. किसी भी हालत में ऐसी फिल्मों को राज्य में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: क्या आपके विचार शुद्ध हैं? राज ठाकरे के बयान पर शिवसेना शिंदे का सवाल 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget