एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे के साथ जाने पर कंफ्यूज हैं राज ठाकरे? एकनाथ गुट के कदम ने चौंकाया

Raj Thackeray-Uddhav Thackeray: राज ठाकरे ने पहले खुद ही उद्धव ठाकरे के साथ आने की पहल की थी. अब जब शिवसेना यूबीटी प्रमुख तैयार हैं तो मनसे चीफ मौन. इसके क्या मायने हो सकते हैं, समझें.

Raj Thackeray-Uddhav Thackeray News: महाराष्ट्र की राजनीति तब अचानक से गरमा गई थी जब 'ठाकरे बंधु' यानी मनसे राज ठाकरे और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ आने की चर्चा शुरू हुई. फिर पता नहीं क्या हुआ कि कुछ ही दिन में इस चर्चा पर फुलस्टॉप लग गया! इसके बाद दोनों भाई यूरोप टूर पर चले गए. हालांकि, संजय राउत के एक बयान से फिर चर्चा छिड़ गई है. 

उद्धव ठाकरे के सांसद संजय राउत ने राज ठाकरे पर सवाल किया कि जब साथ आने की बात मनसे मुखिया राज ठाकरे ने की थी तो क्या वह कोई पहल कर रहे हैं? अब इस बयान के बाद फिर महाराष्ट्र में ठाकरे ब्रदर्स के साथ आने की अटकलों को हवा मिल गई.

संजय राउत के बयान से फिर उठी चर्चा
अब सवाल यह उठता है कि जब उद्धव ठाकरे पुराने विवाद भूलकर साथ आने की बात कह चुके हैं तो फिर राज ठाकरे गठबंधन को 'वेट एंड वॉच' वाली भूमिका में क्यों हैं? इसको लेकर संजय राउत ने कहा कि राज ठाकरे ने ही गठबंधन की बातचीत शुरू की थी. इसलिए अब उन्हें ही दोबारा इसकी शुरुआत करनी चाहिए. उद्धव ठाकरे की शिवसेना की प्रतिक्रिया सकारात्मक है.

हालांकि, राज ठाकरे, जो कई बार इंटरव्यू में अपने भाई के साथ वापस आने की इच्छा जता चुके हैं, अब इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे. यहां तक कि मनसे नेता भी यही कह रहे हैं कि अंतिम निर्णय राज ठाकरे ही लेंगे. तो फिर अब मनसे और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच गठबंधन वार्ता में आगे क्या होने वाला है? 

अब तक दोनों ठाकरे की तरफ से इसपर क्या बयानबाजी हुई है, समझिए-
- 19 अप्रैल को एक इंटरव्यू में राज ठाकरे ने पूछा, "अगर शिवसेना टूट भी जाए तो क्या हम फिर से एक साथ आ सकते हैं?" इस पर उन्होंने उद्धव ठाकरे से समर्थन का आह्वान किया था. राज ठाकरे ने कहा था, "महाराष्ट्र बहुत बड़ा है और हमारे बीच झगड़े और विवाद बहुत छोटे. एक साथ आना और साथ रहना बहुत मुश्किल नहीं है. अब सवाल इच्छाशक्ति का है."

- ठीक उसी दिन दादर के छत्रपति शिवाजी मंदिर में आयोजित शिवसेना यूबीटी के एक कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे के बयान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी. उद्धव ठाकरे ने कहा था, ''मैं भी छोटे-मोटे विवादों को भूलने के लिए तैयार हूं और मराठी लोगों के हित के लिए एक साथ आने की अपील करता हूं.'' ऐसा कहते हुए उद्धव ठाकरे ने शर्त रख दी थी. उन्होंने कहा था, "आप पहले तय कर लीजिए कि बीजेपी के साथ जाना है या मेरे साथ?"

- इसके बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे विदेश दौरे पर चले गए और गठबंधन की चर्चाएं ठंडी पड़ गईं. मनसे के अन्य नेताओं को भी इस मामले पर बोलने से मना कर दिया गया था. सभी नेता यही कहते थे कि राज ठाकरे विदेश से लौटेंगे, तब इस मामले पर बोलेंगे.

- इस बीच 26 अप्रैल को मनसे-शिवसेना यूबीटी गठबंधन की एक बार फिर चर्चा हुई. राज ठाकरे के एक्स हैंडल से कहा गया, "समय आ गया है, मराठी अस्मिता की रक्षा के लिए शिवसैनिक मुंबई और महाराष्ट्र के लिए एक साथ आने को तैयार हैं." 

संजय राउत ने राज ठाकरे के पाले में फेंकी गेंद
फिलहाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना से सांसद संजय राउत ने गठबंधन को लेकर गेंद राज ठाकरे के पाले में फेंक दी है. उन्होंने कहा कि राज ठाकरे ने गठबंधन की चर्चा पहले शुरू की थी और इसलिए वही एक बार फिर इसकी शुरुआत करेंगे. हमने एक बार फिर दिखा दिया है कि हम गठबंधन के लिए सकारात्मक हैं.

मनसे नेता राज ठाकरे के फैसले का कर रहे इंतजार
हालांकि, जब हमने मनसे नेताओं से पूछा गया कि गठबंधन को लेकर चल रही इन चर्चाओं में आगे क्या होगा? तो उन्होंने जवाब दिया कि राज ठाकरे सही समय पर सारे फैसले लेंगे. इसी बीच एकनाथ शिंदे गुट के नेता उदय सामंत राज ठाकरे से मिलने आज फिर उनके घर पहुंचे. ऐसे में अब यह चर्चा शुरू हुई कि उद्धव की शिवसेना नहीं बल्कि एकनाथ की शिवसेना राज ठाकरे से गठबंधन कर सकती है.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget