एक्सप्लोरर

Maharashtra: चुनावी वादे पर राज ठाकरे ने BJP से पूछ दिया ये सवाल, शरद पवार को लेकर फिर किया बड़ा दावा

Raj Thackeray News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी से सवाल करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को निशाने पर लिया. एनसीपी में टूट पर भी उन्होंने बयान दिया.

Maharashtra News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सवाल करते हुए पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पूछा कि राज्य के राजमार्गों को टोल-मुक्त बनाने के उनके चुनावी वादे का क्या हुआ? इसके अलावा उन्होंने शरद पवार (Sharad Pawar) को लेकर फिर बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस महीने की शुरुआत में एकनाथ शिंदे-बीजेपी सरकार में शामिल होने वाले एनसीपी विधायकों को एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार का आशीर्वाद प्राप्त है.

नितिन गडकरी पर खड़े किए सवाल
पत्रकारों से बात करते हुए राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने महाराष्ट्र में सड़कों की स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा MNS कार्यकर्ताओं द्वारा नासिक में एक टोल प्लाजा में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई, उसमें मेरे बेटे अमित ठाकरे (Amit Thackeray) पर आरोप लग रहा है. यह एक अनोखी घटना थी और इसका मतलब यह नहीं है कि मेरा बेटा टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ कर रहा है. वह महाराष्ट्र के दौरे पर हैं. फास्टैग होने के बावजूद उसे रोका गया और टोल प्लाजा पर अभद्र व्यवहार किया गया. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बात करने के बजाय, भाजपा को राज्य राजमार्गों को टोल मुक्त बनाने के अपने चुनावी वादे पर बोलना चाहिए. हर बार किसी एक व्यक्ति विशेष को टोल का ठेका मिलता है. कौन है ये?  उन्होंने मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुए हादसों का जिक्र करते हुए कहा कि नवनिर्मित हाईवे पर अब तक 400 लोगों की जान जा चुकी है. हाईवे पर कोई सुरक्षा रेलिंग नहीं है. क्या बीजेपी या सरकार लेगी जिम्मेदारी? मुंबई-गोवा राजमार्ग का निर्माण पिछले 17 वर्षों से चल रहा है. 

राज्य में सड़कें बदतर हैं- ठाकरे
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बारे में बोलते हुए राज ठाकरे ने कहा, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री मराठी हैं और महाराष्ट्र से हैं, लेकिन राज्य में सड़कें बदतर हैं. इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता.' इसके अलावा यह पूछे जाने पर कि राज्य विधानसभा में विपक्ष का कोई नेता नहीं है, ठाकरे ने रहस्यमय तरीके से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि, मैं अपनी पार्टी को राज्य में एकमात्र विपक्षी दल के रूप में देख सकता हूं. अन्यथा, बाकी सभी के तार एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. जिस दिन अजित पवार के नेतृत्व में राकांपा विधायकों का एक समूह राजभवन गया और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का हिस्सा बन गया, उस दिन मैंने ट्वीट किया था कि पहला जत्था रवाना कर दिया गया है. देखिए सब कुछ उसी के अनुरूप हो रहा है. राज ठाकरे ने NCP के बारे में बोलते हुए कहा कि, आप होर्डिंग्स देखें, इसमें शरद पवार और अजित पवार की एक साथ तस्वीरें हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: बिना नाम लिए एकनाथ शिंदे पर उद्धव ठाकरे का निशाना- 'जिन लोगों ने शिवसेना में फूट डाली उन्होंने सोचा कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा- 'लोकतंत्र तोड़ा जा रहा है'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा- 'लोकतंत्र तोड़ा जा रहा है'
महाराष्ट्र सरकार का इच्छा मृत्यु पर बड़ा फैसला, सरकारी-निजी अस्पतालों में बनेगी मेडिकल कमेटी
महाराष्ट्र सरकार का इच्छा मृत्यु पर बड़ा फैसला, सरकारी-निजी अस्पतालों में बनेगी मेडिकल कमेटी
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget