एक्सप्लोरर

Maharashtra: बिना नाम लिए एकनाथ शिंदे पर उद्धव ठाकरे का निशाना- 'जिन लोगों ने शिवसेना में फूट डाली उन्होंने सोचा कि...'

Uddhav Thackeray interview: शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी BJP पर कटाक्ष किया है. उद्धव ठाकरे ने अपने मुखपत्र 'सामना' को दिए इंटव्यू में कहा कि, एनडीए के ED, CBI और इनकम टैक्स ये तीन प्रमुख दल है.

Maharashtra News: बीते दिनों में विपक्षी दलों की बैठक के ठीक बाद बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) की बैठक हुई. एनडीए की इस बैठक में कुल 38 दल साथ आए. इस बैठक के बाद विपक्षी दलों की तरफ से बयानबाजी शुरू हो गई, उनका कहना था कि NDA के कुल 38 दलों में से कुछ दल ऐसे भी हैं, जिन्हें कोई नहीं जानता. इसी कड़ी में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने भी बीजेपी पर कटाक्ष किया है. उद्धव ठाकरे ने अपने मुखपत्र 'सामना' (Saamana) को दिए इंटव्यू में कहा कि, एनडीए के ED, CBI और इनकम टैक्स ये तीन प्रमुख दल है. 

मणिपुर हिंसा पर उद्धव ठाकरे का बयान
इसके इलावा उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र की आलोचना की और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) उत्तर-पूर्वी राज्य का दौरा करने के लिए भी तैयार नहीं हैं. एनडीए बैठक पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने दावा किया कि जब चुनाव करीब आते हैं तो बीजेपी के लिए उसकी सरकार NDA सरकार हो जाती है. लेकिन जब चुनाव खत्म होता है तो वह केवल 'मोदी सरकार' बन जाती है. बता दें कि विपक्षी दल बीजेपी पर विरोधियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते रहे हैं.

NDA की बैठक पर उद्धव ठाकरे का हमला
उद्धव ठाकरे ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा, 'एनडीए में 36 पार्टियां हैं. ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स ही एनडीए में तीन मजबूत पार्टियां हैं. अन्य पार्टियां कहां हैं? कुछ पार्टियों के पास एक भी सांसद नहीं है.' समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के मुद्दे पर भी उद्धव ठाकरे ने बात की. उन्होंने कहा कि बीजेपी को पहले कश्मीर से कन्याकुमारी तक गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून लाना चाहिए. अगर कानून के सामने हर कोई समान है, तो बीजेपी में जो लोग भ्रष्ट हैं, उन्हें भी दंडित किया जाना चाहिए.

बिना नाम लिए एकनाथ शिंदे पर निशाना
शिवसेना में फूट डालने वाली बात पर भी उन्होंने अपनी बात रखी. उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिन लोगों ने शिव सेना में फूट डाली, उन्होंने सोचा कि टीम ठाकरे खत्म हो जाएगी, लेकिन यह फिर से उभर रही है, क्योंकि बगावत करने वाले कई दिग्गज लंबे समय से अपनी सीटों पर काबिज थे और अब उनकी जगह नए लोगों को मौका मिल सकता है. बता दें कि, पिछले साल जून में विधायक एकनाथ शिंदे और 39 अन्य विधायकों ने शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिससे पार्टी में विभाजन हो गया और ठाकरे के नेतृत्व वाली 'महा विकास अघाड़ी सरकार' गिर गई. शिंदे बाद में बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: संविदा पर पुलिसकर्मियों की भर्ती पर देवेंद्र फडणवीस बोले- 'ऐसा कही नहीं होता है और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget