एक्सप्लोरर

Maharashtra: उद्धव ठाकरे से नजदीकी की चर्चा के बीच CM शिंदे से मिलने पहुंचे राज ठाकरे, क्या हैं संकेत?

Raj Thackeray Meets Eknath Shinde: राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के नजदीकी की चर्चा हो रही है. मनसे नेता अभिजीत पानसे ने संजय राउत से मुलाकात की थी. इसके बाद से दोनों भाइयों में संधि की अटकले तेज हो गईं.

Maharashtra News: मनसे प्रमुख राज ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाक़ात करने उनके सरकारी आवास वर्षा पहुंचे हैं. ये मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब उद्धव ठाकरे के साथ राज ठाकरे के सुलह की अटकलें तेज हो गई हैं. इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. राज ठाकरे महाराष्ट्र की राजनीति में अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में महाराष्ट्र में सियासी उठापटक हुई है और राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं. वहीं बीएमसी चुनाव की तारीख का भी अभी तक एलान नहीं हुआ है. ऐसे में दोनों नेताओं की मुलाकात अहम मानी जा रही है.

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के गठबंधन की अटकलें

महाराष्ट्र में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के गठबंधन की अटकलें तेज हैं. दरअसल, गुरुवार (6 जुलाई) को मनसे नेता अभिजीत पानसे से शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद से ही महाराष्ट्र में ये चर्चा तेज हो गई कि क्या उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच कोई राजनीतिक गठबंधन तो नहीं होने जा रहा है. संजय राउत को उद्धव ठाकरे का विश्वस्त माना जाता है और वो राज्यसभा के सांसद है.

Maharashtra: देर रात CM शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस मिले, शरद पवार गुट ने कहा- 'इससे साबित होता है कि...'

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को लेकर क्या बोले संजय राउत?

वहीं, इस मुलाकात के बाद और गठबंधन की अटकलों पर संजय राउत ने भी प्रतिक्रिया दी. उनकी प्रतिक्रिया से गठबंधन की अटकलों को और बल मिल गया. संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दोनों भाई है. ऐसे में अगर दोनों के बीच कोई बातचीत होनी होगी तो इसमें किसी के मध्यस्थता की कोई जरूरत नहीं होगी. क्या मनसे नेता अभिजीत पानसे मुलाकात के दौरान किसी तरह के गठबंधन का प्रस्ताव लेकर आए थे, इस सवाल के जबाव में संजय राउत ने कहा कि नहीं ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget