एक्सप्लोरर

Maharashtra: राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की पार्टी का एक सुर, इस मुद्दे पर सरकार पर साधा निशाना

Maharashtra News: मुंबई में लोकल ट्रेन दुर्घटना पर राज ठाकरे ने प्रवासियों के कारण रेलवे ढांचे पर दबाव बताया. उन्होंने स्वचालित दरवाजों की उपयोगिता पर सवाल उठाया और नेताओं के विदेश दौरों पर भी टिप्पणी की.

Maharashtra Politics: दो भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन से गिरकर चार यात्रियों की मौत होने और नौ अन्य के घायल होने के हादसे के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि रेलवे के बुनियादी ढांचे को 'ध्वस्त' होने के लिए अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासियों का मुंबई में पलायन जिम्मेदार है.

ठाकरे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लोकल ट्रेन में स्वचालित दरवाजे की सुविधा दिये जाने की मांग के औचित्य पर भी सवाल उठाया. 
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार ने मध्य रेलवे प्रशासन से उपनगरीय ट्रेन में भीड़भाड़ को देखते हुए स्वचालित दरवाजे लगाने जैसे उपाय लागू करने की अपील की है.

'हर कोई चुनाव प्रचार में है व्यस्त'
ठाकरे ने पुणे में संवाददाताओं से कहा, ‘‘बाहर से बड़ी संख्या में लोगों के (मुंबई) आने के चलते रेलवे का बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो गया है लेकिन हर कोई चुनाव प्रचार में व्यस्त है.’’

प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि सुबह के व्यस्त समय में दिवा और कोपर रेलवे स्टेशन के बीच दो विपरीत दिशा की दो लोकल ट्रेन के पायदान पर खड़े यात्रियों के बैग आपस में टकराने के कारण चार लोगों की ट्रेन से नीचे गिरने से मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए.

शहरों में यातायात जाम आम बात- राज ठाकरे
ठाकरे ने कहा, ‘‘हर दिन लोकल ट्रेन से जुड़ी दुर्घटनाएं होती हैं. यह केवल रेलवे की बात नहीं है. हमारे सभी शहरों में अव्यवस्था है. सड़कें ठीक नहीं हैं और मुंबई और पुणे सहित कई शहरों में यातायात जाम आम बात है. अगर आग लग जाए तो दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच पाती.’’

उन्होंने अपने नेतृत्व वाली मनसे और अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) के बीच संभावित मेल-मिलाप की चर्चा से जुड़े सवालों को टाल दिया.

'क्या लोकल ट्रेन में स्वचालित दरवाजे लगाना संभव’
उन्होंने पूछा, ‘‘राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे कब एक होंगे, इस पर अटकलें लगाने के बजाय, समाचार चैनल रेल दुर्घटनाओं में हुई मौतों के बारे में सवाल क्यों नहीं पूछते? क्या उस रेल मार्ग (दिवा और कोपर) पर मोड़ नया है? क्या लोकल ट्रेन में स्वचालित दरवाजे लगाना संभव है?’’

प्रारंभिक खबरों के अनुसार कुछ यात्री उस समय ट्रेन से नीचे गिर गए जब दो लोकल ट्रेन विपरीत दिशाओं में दिवा और कोपर मार्ग पर एक तीव्र मोड़ से गुजर रही थीं. ठाकरे ने मंत्रियों और नेताओं के विदेश दौरों के नतीजों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘‘विदेशों का दौरा करने के बाद कम से कम कुछ विचार तो लेकर आएं.’’

ये भी पढ़ें: Maharashtra: 75 लाख की साइबर ठगी का भंडाफोड़, नवी मुंबई पुलिस ने ड्राइवर और महिला को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget