एक्सप्लोरर

शिवाजी महाराज पर टिप्पणी करने वाले राहुल सोलापुरकर को गोली मारने की धमकी, वीडियो जारी कर मांगी माफी

Shivaji Maharaj News: राहुल सोलापुरकर के दावे के अनुसार, शिवाजी महाराज आगरा से मुगल सरदारों को रिश्वत देकर भागे थे. उनके इस दावे पर भारी विवाद हुआ है और उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है.

Shivaji Maharaj Story: महाराष्ट्र के मुंबई में एक्टर राहुल सोलापुरकर ने यह दावा किया था कि छत्रपति शिवाजी महाराज मुगल सम्राट औरंगजेब के सरदारों को 'रिश्वत' देकर उनकी कैद से बच निकले थे. सोलापुरकर के इस दावे के बाद से ही उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. मराठा राजा के वंशज और बीजेपी सांसद उदयनराजे भोसले ने कहा कि जो लोग ऐसी टिप्पणी करते हैं उन्हें ‘गोली मार देनी चाहिए’. वहीं, बीजेपी विधायक सुरेश धास ने कहा कि लोग सोलापुरकर को जहां भी देखें, उनकी ‘पिटाई कर दें’.

आलोचनाएं और धमकियां मिलने के बाद राहुल सोलापुरकर ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी. उन्होंने कहा कि मराठा राजा के आगरा से बचकर निकलने का वर्णन करते समय उन्होंने ‘रिश्वत’ शब्द का इस्तेमाल किया था, जिससे शिवप्रेमियों (छत्रपति शिवाजी के समर्थकों) की भावनाओं को ठेस पहुंची. उन्हें इसका खेद है. 

'सोलापुरकर पर चले मुकदमा'- शिवाजी के वंशज
वहीं, उदयनराजे भोसले ने कहा कि सोलापुरकर पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उनसे पूछा जाना चाहिए कि किस हैसियत से उन्होंने 17वीं सदी के मराठा योद्धा पर ‘अपमानजनक टिप्पणी’ की. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ऐसे लोग जहां भी मिले उन्हें गोली मार देनी चाहिए.’

राहुल सोलापुरकर ने क्या कहा था?
दरअसल, राहुल सोलापुरकर ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि शिवाजी महाराज इतिहास में वर्णित ‘मिठाई के बक्सों’ के जरिये आगरा से नहीं बच निकले थे, बल्कि उन्होंने औरंगजेब के सरदारों और पत्नी को ‘रिश्वत’ दी थी. जबकि बताया जाता है कि सन्1666 में शिवाजी महाराज और उनके पुत्र संभाजी महाराज आगरा किले से बच निकले थे और मुगल सम्राट को आश्चर्यचकित कर दिया था. 

'सोलापुरकर को इंडस्ट्री में न मिले कोई काम'
वहीं, उदयनराजे भोसले ने कहा कि वह सोलापुरकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. बीजेपी सांसद ने कहा कि सोलापुरकर की फिल्मों या शो को प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने फिल्म उद्योग के लोगों से कहा कि वे उन्हें कोई काम न दें. इस बीच पुणे पुलिस ने कोथरुड इलाके में सोलापुरकर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की सियासत में 'अंडे' पर उबाल, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, बच्चों का दिया हवाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को बताया दाऊद जैसा, संजय राउत के बयान पर किया पलटवार
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को बताया दाऊद जैसा, संजय राउत के बयान पर किया पलटवार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget