एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र की सियासत में 'अंडे' पर उबाल, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, बच्चों का दिया हवाला

Maharashtra News: स्कूली बच्चों के लिए अंडे और चीनी का फंड बंद होने पर सियासत गर्म हो गई है. एक्स्पर्ट ने बच्चों की सेहत के लिए अंडे को लाभकारी बताया है. विपक्ष ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में सरकारी और अनुदानित स्कूलों के बच्चों को अंडा और चीनी नहीं मिलेगा. शालेय पोषण आहार में अंडे और मीठे पदार्थों का फंड बंद कर दिया गया है. राज्य सरकार ने शालेय पोषण आहार में मिलने वाले अंडे और मीठे पदार्थों को बंद करने का आदेश जारी किया है. सरकार ने अब स्पष्ट कर दिया है कि अंडे और चीनी के लिए अतिरिक्त फंड नहीं दिया जाएगा. सरकार के फैसले पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आई है. उद्धव गुट की शिवसेना के विधायक आदित्य ठाकरे ने निर्णय को लोभी नेताओं की नीति बताया.

वहीं, शरद पवार की एनसीपी के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने सरकार की आलोचना की. उन्होंने फैसले को छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया. उनका कहना है कि शालेय पोषण आहार में अंडे और अन्य पौष्टिक पदार्थ देना छात्रों के विकास के लिए आवश्यक था. बता दें कि 7 नवम्बर 2023 को राज्य सरकार ने आदेश जारी कर बताया था कि छात्रों को पौष्टिक आहार देने के लिए हफ्ते में एक दिन अंडा देने का फैसला हुआ है.

आदेश में प्रति अंडे पांच रुपये खर्च करने की बात भी कही गई थी. हालांकि, अब सरकार ने साफ कर दिया है कि अंडे और चीनी के लिए अतिरिक्त फंड नहीं मिलेगा. इसके बजाय, जनभागीदारी से जुटाने का प्रयास करने को कहा गया है. केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत विभिन्न स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक छात्रों को शालेय पोषण आहार दिया जाता है. 
 
आहार में क्या क्या मिलेगा? 
इस योजना के तहत, पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों को 450 कैलोरी और 12 ग्राम प्रोटीन, जबकि छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 700 कैलोरी और 20 ग्राम प्रोटीन प्रदान किया जाता है. राज्य सरकार ने शालेय पोषण आहार के तहत 12 खाद्य पदार्थों को मंजूरी दी है. सूची में वेजिटेबल पुलाव, मसाले भात, मटर पुलाव, मूंग दाल खिचड़ी, चवली खिचड़ी, चना पुलाव, सोयाबीन पुलाव, मसूरी पुलाव, मूंग शेवगा वरण भात, मोड़ आए हुए मटकी की उसल, अंडा पुलाव और मीठी खिचड़ी या नाचनी सत्त्व शामिल हैं. इन खाद्य पदार्थों को सप्ताह में अलग-अलग दिनों के लिए तय किया गया है और छात्रों को दो सप्ताह में विभिन्न व्यंजन दिए जाएंगे. 

एक्स्पर्ट का क्या कहना है?
48 वर्षों से अलिबाग में कार्यरत डॉ. धामणकर ने कहा कि अंडा बच्चों के लिए बेहद लाभकारी है. अंडा बच्चों के शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाता है. उन्होंने बताया कि प्रोटीन से भरपूर अंडे का सफेद भाग बच्चों की शारीरिक वृद्धि में मदद करता है. 

ये भी पढ़ें-

सरकार के खिलाफ ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, कामबंद आंदोलन के जरिए दी चेतावनी, जानें क्या है मांग?

 

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में...', रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान
'नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में...', रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget