एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: सीएम शिंदे की गैरमौजूदगी में अजित पवार की 'कुर्सी' पर नजर, राहुल नार्वेकर ने कहा- बेकार की...

Rahul Narwekar on Ajit Pawar: कल महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार एक कार्यक्रम में सीएम शिंदे की कुर्सी पर बैठ गए थे. इसपर अब राहुल नार्वेकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Ajit Pawar and Eknath Shinde: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार गुरुवार को मुंबई में आयोजित एक उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए आरक्षित कुर्सी पर बैठ गए जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. एक क्लिप में अजित पवार को सीएम की सीट पर बैठे देखा जा सकता है, जबकि महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को कुर्सी से एकनाथ शिंदे की नेमप्लेट हटाते हुए देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई ये चर्चा
इस वीडियो ने एक बार फिर अजित पवार की महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा को गर्म कर दिया है. गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में देवेंद्र फड़णवीस भी मौजूद थे, जिससे स्थिति और भी दिलचस्प हो गई. मुंबई में विधायकों के लिए आवासों के पुनर्निर्माण के शुभारंभ पर एकनाथ शिंदे को आमंत्रित किया गया था. हालांकि, उस दिन वो किसी निजी कारणों से नहीं आ पाए.

विधानसभा अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया
राहुल नार्वेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री "कुछ व्यक्तिगत कारणों से" समारोह में शामिल नहीं हो पाए. इस शुभ दिन पर बेकार की चर्चा शुरू न करें. एनसीपी में विभाजन के बाद एनसीपी विधायकों के एक वर्ग के बीजेपी-शिवसेना सरकार में शामिल होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता ने 2 जुलाई को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. अजित पवार को शीर्ष पद मिलने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर, एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल ने पहले कहा था कि वह एक "लोकप्रिय और भारी वजन वाले नेता" हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलेगा.

कांग्रेस नेता का दावा
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने यह भी दावा किया कि अगस्त में एकनाथ शिंदे की जगह अजित पवार को मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाएगा. लेकिन इन दावों को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खारिज कर दिया.

ये भी पढ़ें: Vande Bharat Express: मुंबई के लोगों के लिए खुशखबरी! अब तीन की जगह चार स्टेशनों पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget