एक्सप्लोरर

राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिए जाने पर अठावले बोले, 'जब कांग्रेस की सरकार थी तो...'

Ramdas Athawale on Rahul Gandhi: केंदीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि राहुल गांधी को चुनाव आयोग के पास जाना चाहिए. चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने का मतलब नहीं है.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार (11 अगस्त) को राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को डर लगता है. विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिए जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय भी ऐसा होता था. हम आंदोलन करते रहते थे.

चुनाव आयोग बार-बार राहुल गांधी को बुला रहा है- अठावले

दिल्ली में न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने सोमवार (11 अगस्त) को कहा, "मुझे लगता है कि चुनाव आयोग से राहुल गांधी डर रहे हैं. इसलिए वो हर चुनाव में हार रहे हैं. अगर चुनाव आयोग उन्हें बुला रहा है तो उन्हें जाना चाहिए. अगर कोई घोटाला हुआ है तो उनको वहां जाने का अधिकार है. लेकिन राहुल गांधी वहां नहीं जा रहे हैं."

चुनाव आयोग के खिलाफ रैली निकालने का मतलब नहीं- अठावले

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "चुनाव आयोग बार-बार बोल रहा है कि आप आइए. लेकिन चुनाव आयोग के खिलाफ रैली निकालने का मतलब नहीं है. विपक्ष के पास कोई दूसरा विषय नहीं है. इसलिए बार बार ऐसे गलत मुद्दों को उठा रहे हैं."

वोट चोरी करने वालों को हटाने काम हो रहा- अठावले

वोटों की चोरी के आरोपों पर उन्होंने कहा, "वोटों की चोरी नहीं होती है. वोट चोरी करने वाले लोगों को तो हटाने का काम हो रहा है. जिनका नाम दो-दो, तीन-तीन जगह पर है, उस नाम को हटाया जाना चाहिए. जो लोग यहां के नागरिक नहीं हैं, ऐसे लोगों को रोकने के लिए नया नियम लागू किया है. ये केवल बिहार के लिए नहीं है, पूरे भारत के लिए है. वो हमारे लिए भी है. इसमें राजनीति करने की जरूरत नहीं है. लोकतंत्र में जिसको बहुमत मिलता है उसको सत्ता में आने का अधिकार है."

राहुल गांधी समेत 30 सांसदों को हिरासत में लिया गया

बता दें कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन के सांसद चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर प्रदर्शन करने जा रहे थे. बिहार में एसआईआर के मुद्दे को लेकर जब वो ईसी की दफ्तर की तरफ बढ़ रहे थे तो राहुल गांधी समेत 30 सांसदों को हिरासत में ले लिया गया.  

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकभवन के नाम पर टिकट घोटाला, मुंबई पुलिस ने रैकेट का किया खुलासा
लोकभवन के नाम पर टिकट घोटाला, मुंबई पुलिस ने रैकेट का किया खुलासा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget