एक्सप्लोरर

पुणे में भयानक हादसा! नशे में धुत डंपर ड्राइवर ने 9 लोगों को कुचला, दो मासूमों समेत 3 की मौत

Pune Drunk-Driving Accident: पुणे में एक नशे में धुत डंपर ट्रक ड्राइवर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें से 3 की मौत हो गई जबकि 6 घायल हो गए. घायलों में भी तीन की हालत गंभीर है.

Pune Road Accident: महाराष्ट्र के पुणे में एक भयानक हादसे की खबर है. यहां पर फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को एक डंपर ने कुचल दिया, जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. मरने वालों में दो बच्चे शामिल हैं, जबकि घायलों में भी तीन की हालत गंभीर है. डंपर चालक नशे की हालत में बताया जा रहा है. यह घटना देर रात वाघोली के केसनंद नाके पर पुलिस स्टेशन के सामने हुई. आरोपी ड्राइवर पकड़ लिया गया है.

यह हादसा पुणे के वाघोली के केसनंद फाटा में रात 12.30 बजे के आसपास हुआ. प्रारंभिक जानकारी है कि डंपर चालक नशे में था. मरने वालों में दो मासूम वैभव रितेश पवार (उम्र 2 वर्ष) और रीनेश नितेश पवार (उम्र 3 वर्ष) शामिल हैं जबकि अन्य 6 घायल हो गए हैं. घायलों को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फुटपाथ पर लोगों को कुचलते हुए निकल गया डंपर
हादसे में घायल सभी लोग मजदूर हैं. वह रविवार (22 दिसंबर) की रात को ही काम के सिलसिले में अमरावती से आए थे. इस फुटपाथ पर कुल 12 लोग सो रहे थे. बाकी लोग फुटपाथ के किनारे एक झोपड़ी में सो रहे थे. भारी भरकम डंपर सीधे फुटपाथ पर चढ़ गया और सो रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गया.

आरोपी डंपर ड्राइवर गिरफ्तार
चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग पीड़ितों को बचाने के लिए दौड़े. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया. शराब के नशे में धुत्त ड्राइवर को पुणे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. मोटर व्हीकल्स एक्ट (MVA) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत उस पर केस दर्ज किया गया है. यह जानकारी पुणे सिटी पुलिस के डीसीपी जोन 4 हिम्मत जाधव ने दी है. 

क्या होता है हिट एंड रन केस? 
हिट-एंड-रन मामला तब होता है जब किसी वाहन का ड्राइवर किसी दूसरी गाड़ी, व्यक्ति या प्रॉपर्टी को टक्कर मार कर नुकसान पहुंचाता है और बिना जिम्मेदारी लिए मौके से भाग जाता है. इसे हिट एंड हाइड भी कहा जा सकता है क्योंकि टक्कर के बाद ड्राइवर अपना आरोप छुपाने के लिए बिना किसी को जानकारी दिए वहां से फरार हो जाता है. कई मामलों में पुलिस आरोपी को ढूंढ नहीं पाती और पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता. अब रोड सेफ्टी के लिए सड़कों पर लगे कैमरे ऐसे मामलों में काफी मदद करते हैं. 

वहीं, दूसरी जिम्मेदारी जनता की भी बनती है कि अगर हिट एंड रन का मामला दिखे तो एक्सीडेंट के पीड़ितों की तुरंत मदद करें. ऐसा करने से किसी की जिंदगी बच सकती है. आरोपी के फरार होने के बाद आसपास मौजूद लोगों के लिए जरूरी है कि वे पीड़ितों को इलाज के लिए जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाएं.

यह भी पढ़ें: 'समाजवादी पार्टी के लोग नमाजवादी', सपा विधायक सुरेश यादव के बयान पर भड़के संजय निरुपम

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में दो MLC सीटों पर नतीजे घोषित, 3 बाकी, किसने मारी बाजी?
LIVE: महाराष्ट्र में दो MLC सीटों पर नतीजे घोषित, 3 बाकी, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र: MLC चुनाव में महायुति की खींचतान पर घिरी BJP, शरद गुट ने क्या कहा?
महाराष्ट्र: MLC चुनाव में महायुति की खींचतान पर घिरी BJP, शरद गुट ने क्या कहा?
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
Embed widget