एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के इस इलाके में वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, स्पा मालिक गिरफ्तार

Pune Police: पुणे पुलिस ने पिंपरी चिंचवड़ में वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने स्पा मालिक को गिरफ्तार किया है और तीन महिलाओं को बचाया है.

Prostitution Racket Busted in Pune: पुणे पुलिस ने पिंपरी चिंचवड़ के हिंजेवाड़ी इलाके में एक स्पा पार्लर में कथित तौर पर चलाए जा रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया है और स्पा मालिक सहित दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ तीन महिलाओं को बचाया है.

मसाज की आड़ में चल रहा था वेश्यावृत्ति रैकेट
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस की मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) ने रविवार को हिंजेवाड़ी इलाके में ब्रीथ स्पा में अचानक छापेमारी की और मसाज की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया. मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) के पुलिस निरीक्षक, देवेंद्र चव्हाण के अनुसार, इकाई ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई की कि पिंपरी चिंचवड़ में स्पा व्यवसाय के तहत काम करने वाले कुछ व्यक्ति युवतियों को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर कर रहे थे.

स्पा मालिक सहित दो गिरफ्तार
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एएचटीयू ने हिंजवडी क्षेत्र में ब्रेथ स्पा में एक छापेमारी की. ऑपरेशन के परिणामस्वरूप, रविवार को तीन महिलाओं को वेश्यावृत्ति रैकेट से बचाया गया और स्पा मालिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.

इन धाराओं में केस दर्ज
उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्तियों पर हिंजेवाड़ी पुलिस स्टेशन में अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम, 1956 की धारा 3, और 7 और आईपीसी की धारा 370 (3), 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. यह सफल ऑपरेशन पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे और पुलिस उपायुक्त (अपराध) संदीप डोईफोडे के निर्देश और देखरेख में चलाया गया.

आज से कुछ हफ्ते पहले भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था. एक अधिकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के नवी मुंबई के वाशी इलाके में एक मॉल के स्पा से वेश्यावृत्ति रैकेट चलाने के आरोप में 40 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया था. एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने स्पा में एक स्टिंग ऑपरेशन किया और बड़ी कार्रवाई की थी. वेश्यावृत्ति में धकेलने के लिए जिम्मेदार महिला को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने दो पीड़ितों को बचाया था.

ये भी पढ़ें: Pune Murder News: पुणे से लापता इंजीनियरिंग छात्रा की अहमदनगर में हत्या, एक दोस्त समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget