एक्सप्लोरर

पुणे: नाबालिग से इंस्टाग्राम फ्रेंड ने किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर शिकायत लेकर पहुंची थाने, आरोपी गिरफ्तार

Pune Rape Case: पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में एक नाबालिग को उसके इंस्टाग्राम दोस्त ने कई बार हवस का शिकार बनाया. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Maharashtra News: पुणे शहर के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके से एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसीपी सुरेश कुराडे ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता अपने परिवार के साथ थाने में शिकायत देने के लिए पहुंची थी. इसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए उसका आरोपी से संपर्क हुआ था.  

नाबालिग को आरोपी ने कई बार बनाया हवस का शिकार 
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसके साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट किया और इसके बारे में अपने परिवार को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी. आरोपी का नाम कार्तिक कांबले है जिसकी इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग से दोस्ती हुई थी और उसने अप्रैल से जून के बीच कई बार पीड़िता से रेप किया. इसकी वजह से पीड़िता गर्भवती भी हो गई, जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया और 4 दिन के रिमांड पर लिया है.

आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों के संरक्षण अधिनियम के तहत रेप और अन्य अपराधों के आरोप लगाए गए है. अभी मामले में आगे की जांच जारी है.

कोल्हापुर में बच्ची की रेप के बाद हत्या
वहीं महाराष्ट्र कोल्हापुर से भी एक खौफनाक घटना सामने आई थी. जहां इसी सप्ताह एक नाबालिग बच्ची का शव बरामद किया गया था. कोल्हापुर के शिये गांव के राम नगर इलाके में बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई थी. लड़की का शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी.

मामले को लेकर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था. वहीं इससे पहले ठाणे जिले के बदलापुर के एक स्कूल से दो बच्चियों के साथ यौन शोषण का मामला भी सामने आया था.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: रामगिरी महाराज के बयान पर बढ़ा आक्रोश, सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, गिरफ्तारी की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget