एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के पुणे में सड़क पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

Helicopter Emergency Landing: महाराष्ट्र के पुणे के एक गांव में प्राइवेट हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दो पायलट समेत चार यात्री सवार थे.

महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा टल गया, जब दो पायलट समेत 6 लोगों को ले जा रहा एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर की गांव की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. पुलिस ने मंगलवार (19 अगस्त) को बताया कि पायलट ने धुंध के कारण दृश्यता कम (लो विजिबलिटी) होने की वजह से एक गांव के पास हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराई.

यह घटना 15 अगस्त की है और अब वीडियो वायरल हो रहा है. अधिकारी ने कहा कि इमरजेंसी लैंडिंग के 15 मिनट बाद हेलिकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी. 

ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

दिल दहला देने वाले इस वीडियो को गांव के मंदिर में मौजूद ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ देर तक हेलिकॉप्टर हवा में चक्कर लगाता है और उस ओर कुछ लोग भाग रहे हैं. तभी हेलिकॉप्टर की लैंडिंग होती है. एक तरफ मुलशी डैम और दूसरी तरफ आंबी घाटी होने के कारण हेलिकॉप्टर मुश्किल स्थिति में फंस गया था.

पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के एक बिल्डर का यह हेलिकॉप्टर मुंबई जा रहा था, जब पायलटों को दोपहर लगभग 3 बजे मुलशी तहसील के साल्टर गांव के पास सड़क किनारे उतारना पड़ा.

महाराष्ट्र में लगातार हो रही है बारिश

स्थानीय लोगों और गांव के पुलिस पाटिल (गांव स्तर के कानून-व्यवस्था अधिकारी) से मिली जानकारी के अनुसार, दो पायलट और चार यात्रियों को ले जा रहे इस हेलिकॉप्टर ने धुंध के कारण आपातकालीन लैंडिंग की. अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ.

बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है. लो विजिबिलिटी की वजह से फ्लाइट, ट्रेन और सड़कों पर ट्रैफिक पर असर पड़ा है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार (19 अगस्त) कहा कि अगले 48 घंटे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए महत्वपूर्ण होंगे, जो हाई अलर्ट पर हैं.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
महाराष्ट्र को 20 साल के इंतजार के बाद मिला नर्मदा का हक, मिलेगा 10 TMC पानी, चार राज्यों की सहमति
महाराष्ट्र को 20 साल के इंतजार के बाद मिला नर्मदा का हक, मिलेगा 10 TMC पानी, चार राज्यों की सहमति
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget