एक्सप्लोरर

Pune Gas Tanker Blast: पुणे में चाकण शिक्रापुर रोड पर गैस टैंकर में विस्फोट, कई घर ढहे, एक किलोमीटर तक धमाके की गूंज

Pune Gas Tanker Blast News: चाकण-शिक्रापुर रोड पर मोहितेवाडी इलाके में एक फूड ढाबा है. इस ढाबे के सामने एक गैस टैंकर खड़ा था, अचानक इस टैंकर में आग लग गई. देखते ही देखते गैस टैंकर में विस्फोट हो गया.

Maharashtra Pune Gas Tanker Blast: महाराष्ट्र में पुणे के चाकण शिक्रापुर मार्ग पर गैस टैंकर में विस्फोट हो गया है. चाकण-शिक्रापुर मार्ग पर गैस ले जा रहे एक टैंकर में विस्फोट हुआ. सूचना के मुताबिक इस धमाके से एक किलोमीटर तक का इलाका हिल गया और कई घर ढह गए हैं. हादसा मोहितेवाडी इलाके में रविवार तड़के हुआ. गनीमत रही कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. हालांकि, मकान गिरने से भारी नुकसान हुआ है.

इस घटना का वीडियो सामने आया है. टैंकर के फटने से इलाके में खड़ी अन्य गाड़ियों में आग लग गई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. सूचना है कि टैंकर से गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ. इस घटना से इलाके में काफी सनसनी फैल गई है.

एक किलोमीटर तक महसूस किए गए विस्फोट के झटके

सूचना के मुताबिक, चाकण-शिक्रापुर रोड पर मोहितेवाडी इलाके में एक फूड ढाबा है. इस ढाबे पर हमेशा आवाजाही लगी रहती है. रविवार सुबह-सुबह इस ढाबे के सामने एक गैस टैंकर खड़ा था, अचानक इस टैंकर में आग लग गई. देखते ही देखते गैस टैंकर में विस्फोट हो गया. इस विस्फोट के झटके एक किलोमीटर तक महसूस किए गए. गगनभेदी आवाज से नागरिक भयभीत हो गए.

गैस टैंकर में विस्फोट से रोड के किनारे कई घरों की खिड़कियां टूट गईं. कुछ मकान भी ढह गए. हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. फिलहाल पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है. इससे पहले पिछले साल पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में टैंकर समेत खड़ी 4 बसों में आग लगने और जबरदस्त धमाके की घटना सामने आई थी. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी.

ये भी पढ़ें-Mumbai Bomb Threat: 'दादर के मैकडोनाल्ड में होगा धमाका', मुंबई पुलिस कंट्रोल को मिली बम की धमकी

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget