एक्सप्लोरर

Pune Bridge Collapse: पुणे ब्रिज हादसे में 4 की मौत और 51 घायल, महाराष्ट्र सरकार पर भड़के उद्धव ठाकरे, 'अब किस मुंह से...'

Uddhav Thackeray On Pune Bridge Collapse: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना 30 साल पुराना पुल ढहने से 4 लोगों की मौत और 51 घायल हो गए. उद्धव ठाकरे ने इसे सरकार की आपराधिक लापरवाही करार दिया है.

Pune Bridge Collapse News: महाराष्ट्र के पुणे में लोहे का पुराना पुल ढहने से बड़ा हादसा हो गया. जिले के मावल तालुका के कुंडमला (इंदुरी) क्षेत्र में रविवार (15 जून) को इंद्रायणी नदी पर बना 30 साल पुराना लोहे का पुल ढह गया. हादसे के समय पुल पर 100 से अधिक पर्यटक मौजूद थे. इस हादसे ने न सिर्फ प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि इसे लेकर राजनीति भी गरमा गई है. शिवसेना-UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया दी है.

यह सरकार की आपराधिक लापरवाही है- उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने इस घटना पर शोक जताते हुए इसे ‘सरकार की आपराधिक लापरवाही’ करार दिया है. उन्होंने कहा, "सरकार विकास की बातें तो करती हैं, लेकिन एक मजबूत पुल तक नहीं बना सकी. उस पुराने जर्जर पुल से 44 पर्यटक बह गए, यह अत्यंत दुखद और निंदनीय है." ठाकरे ने सवाल उठाया कि आखिर सरकार इस तरह की घटनाओं की जिम्मेदारी कब लेगी?

उद्धव ठाकरे ने दूसरी घटना का भी किया जिक्र
उद्धव ठाकरे ने इसी बीच मालवण स्थित राजकोट किले में छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा के चबूतरे की जमीन धंसने की घटना को भी उठाया. उन्होंने कहा, "पहले प्रधानमंत्री द्वारा स्थापित की गई प्रतिमा गिर चुकी है और अब नई प्रतिमा के चबूतरे की जमीन ही धंस गई है. यह दर्शाता है कि शिवरायों की स्मृति के साथ भी घोर लापरवाही हो रही है. सरकार अब किस मुंह से सफाई देगी?" उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह सम्मान नहीं, अपमान है, और इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए.

इन लोगों ने गंवाई जान
बता दें कि दुर्घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 51 घायल बताए जा रहे हैं. घटना में जान गंवाने वालों में चंद्रकांत साठले, रोहित माने, विहान माने और एक अज्ञात पुरुष जिसकी पहचान नहीं हुई, शामिल हैं. राहत एवं बचाव कार्यों में स्थानीय प्रशासन के साथ NDRF, CRPF, PMRDA के अग्निशमन दल और अन्य संगठन भी तत्परता दिखा रहे हैं.

घायलों को पास के चार निजी अस्पतालों (पवना अस्पताल, मायमर हॉस्पिटल, अथर्व हॉस्पिटल, युनिक हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है. पुल का एक हिस्सा नदी से बाहर निकाला जा चुका है, लेकिन अब भी कई बाइकें पुल पर अटकी हुई हैं. सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, ढहे हुए पुल की उम्र लगभग 30 साल थी और यह दो गांवों को जोड़ने वाला एक अहम मार्ग था. अब यह पुल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और जांच जारी है.

इस त्रासदी ने राज्य में बुनियादी ढांचे की खस्ता हालत और पर्यटक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है. ठाकरे ने सरकार से मृतकों के परिवारों को न्याय और मुआवज़ा देने की मांग की है. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget