एक्सप्लोरर

Pune News: शादी तय, सगाई भी हो गई, फिर लड़का नहीं आया पंसद तो लड़की ने दे दी हत्या की सुपारी, और फिर...

Pune Crime News: शादी तय होने के बाद दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आया, तो उसने उसकी हत्या की सुपारी दे दी. पुलिस ने इस साजिश में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दुल्हन अभी फरार है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी तय होने के बाद लड़की को उसका होने वाला दूल्हा पसंद नहीं आया तो उसने कुछ ऐसा किया जिसे सुन कर आप अपने दातों तले उंगली दबा लेंगे. लड़की ने लड़का पसंद न आने पर उसकी हत्या की सुपारी दे दी. पुलिस जांच में यह मामला सामने आने के बाद यवत पुलिस ने इस साजिश में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, हालांकि लड़की अभी भी फरार है.

क्या है पूरा मामला?
मामला अहिल्यानगर जिले के श्रीगोंडा तालुका की मयूरी सुनील डांगड़े का है, जिसकी शादी कर्जत तालुका के माही जलगांव के युवक से तय हुई थी. जानकारी के मुताबिक दोनों की सगाई और प्री-वेडिंग शूट भी हो चुका था, लेकिन बाद में दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आया. और फिर क्या था, शादी से बचने के लिए मयूरी डांगड़े और संदीप गावड़े ने युवक की हत्या के लिए 1.50 लाख रुपये की सुपारी दी थी.

पुलिस ने इस मामले में आदित्य शंकर दांगड़े, संदीप दादा गावड़े, शिवाजी रामदास जरे, सूरज दिगंबर जाधव और इंद्रभान सखाराम कोलपे को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी अहिल्यानगर जिले के निवासी हैं. वहीं सुपारी देने वाली मास्टरमांइड दुल्हन फरार हो गई है.

पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश के तहत 27 फरवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे दौंड तालुका के खामगांव फाटा के पास यवत पुलिस क्षेत्र में एक होटल के पास युवक को कुछ लोगों ने रोका और लकड़ी के डंडे से बुरी तरह पीटा. इसके बाद यवत पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया.

जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध आदित्य शंकर दांगड़े और अन्य आरोपियों को श्रीगोंडा से हिरासत में लिया. पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया. यवत पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के धारा 109, 61(2) और 126(2) के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल, पुलिस फरार दुल्हन की तलाश में जुटी है.

(जयदीप भगत की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget