एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के बाद उद्धव ठाकरे की पार्टी ने मोदी सरकार से की 3 मांगें, 'कोई भी क्रिकेट मैच...'

शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पाकिस्तान से क्रिकेट मैच बंद करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आप अपने मुनाफे के लिए देश के लिए खड़े हों.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर एक्शन की मांग उठ रही है. इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने सरकार से तीन मांगें की है. 

शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि पाकिस्तान से क्रिकेट मैच बंद किया जाना चाहिए.

उन्होंने एक्स पर लिखा, ''भारत-आतंकिस्तान सीमा पर बीटिंग रिट्रीट समारोह बंद कीजिए. आतंकिस्तान के अभिनेताओं की किसी भी फिल्म की रिलीज बंद कीजिए. आतंकवादी के साथ हमारे द्वारा खेले जाने वाले किसी भी क्रिकेट मैच को बंद करो - बीसीसीआई, अब समय आ गया है कि आप अपने मुनाफे के लिए देश के लिए खड़े हों.''

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

इससे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि पाकिस्तान के साथ कोई खेल नहीं होना चाहिए. पाकिस्तान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं करने देंगे.

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए जिनमें अधिकतर पर्यटक थे. आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों को हमलावरों की तलाश है.  

आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए उसके साथ राजनयिक संबंधों में बड़ी कटौती की है. सरकार ने सिंधु जल संधि स्थगित करने और अटारी चौकी को बंद किए जाने का भी फैसला लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में (बुधवार, 24 अप्रैल) को सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई. इसमें ये फैसले लिए गए.

हमले को लेकर आज पीएम मोदी ने कहा कि यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है बल्कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है. अब आतंकियों की बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. 

मोदी ने कहा, ''भारत एक एक आतंकवादी और उनके आकाओं की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें सजा देगा. हम धरती के आखिरी छोर तक उनका (पहलगाम के हमलावरों का) पीछा करेंगे. आतंकवाद कभी भारत का मनोबल नहीं तोड़ पाएगा.''

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget