एक्सप्लोरर

सुप्रिया सुले पर दिए अजित पवार के बयान पर प्रफुल्ल पटेल बोले, 'अगर उन्होंने कुछ कहा है तो...'

Praful Patel News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने माना है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पत्नी सुनेत्रा पवार को बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ उतारकर गलती की. अब इस पर प्रफुल्ल पटेल ने प्रतिक्रिया दी

Praful Patel On Ajit Pawar: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के 'राजनीति को घर-परिवार से बाहर रखने' वाले बयान पर एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि ये उनका निजी मामला है, उनके परिवार का विषय है और ऐसे में इस कुछ कहना सही नहीं है.

एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने आगे कहा, ''वो हमारे महाराष्ट्र के बड़े नेता हैं और एनसीपी के अध्यक्ष हैं. उन्होंने अगर कुछ कहा है तो मुझे नहीं लगता कि मेरे लिए इस बारे में और कुछ कहना उचित है.''

अजित पवार ने क्या कहा था?

दरअसल महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं और उससे पहले वोटर्स तक अपनी पहुंच बनाने के लिए अजित पवार राज्य भर में ‘जन सम्मान यात्रा’ निकाल रहे हैं. अपनी इसी यात्रा के दौरान डिप्टी सीएम अजित पवार ने माना है कि उन्होंने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को अपनी चचेरी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ उतारकर गलती की.

मंगलवार (13 अगस्त) को ‘जन सम्मान यात्रा’ के दौरान अजित ने कहा, ''मैं अपनी सभी बहनों से प्यार करता हूं. राजनीति को घर-परिवार से अलग रखना चाहिए. मैंने सुनेत्रा पवार को चुनाव मैदान में अपनी बहन के खिलाफ उतारकर गलती की. ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन एनसीपी के संसदीय बोर्ड ने यह फैसला लिया था. अब मुझे लगता है कि यह निर्णय गलत था.''

बता दें कि लोकसभा चुनाव में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की बारामती सीट पर शरद पवार गुट की पार्टी एनसीपी (SP) की उम्मीदवार सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरीं थीं. सुप्रिया सुले, अजित पवार के चाचा शरद पवार की बेटी हैं. हालांकि, इस चुनाव में सुनेत्रा पवार को हार का मुंह देखना पड़ा था. बाद में अजित पवार ने सुनेत्रा को राज्यसभा के लिए खड़ा किया था और वो निर्वाचिंत हुईं.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra: मनोज जरांगे ने देवेंद्र फडणवीस और छगन भुजबल को दी चुनौती, कहा- '29 अगस्त के बाद हम बताएंगे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'PM मोदी की लोकप्रियता खत्म', दतिया-बांकीपुर में BJP की हार पर बोले संजय राउत
'PM मोदी की लोकप्रियता खत्म', दतिया-बांकीपुर में BJP की हार पर बोले संजय राउत
देश की अदालतों में करीब 5 करोड़ केस पेंडिंग, मुंबई को लेकर चौकाने वाला खुलासा
देश की अदालतों में करीब 5 करोड़ केस पेंडिंग, मुंबई को लेकर चौकाने वाला खुलासा
फेमस इन्फ्लुएंसर पर अपहरण और मारपीट का आरोप, FIR दर्ज, जानें मामला
फेमस इन्फ्लुएंसर अपहरण और मारपीट के मामले में गिरफ्तार, जानें मामला

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget