एक्सप्लोरर

Maharashtra: NCP सांसद सुप्रिया सुले का आरोप, भारतीय रेलवे ने प्रवासी मजदूरों के लिए महाराष्ट्र से ज्यादा गुजरात से चलाईं ट्रेनें

Maharashtra News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेनें महाराष्ट्र से अधिक गुजरात से चलाई गईं थी

Maharashtra News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सांसद सुप्रिया सुले ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की. उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेनें महाराष्ट्र से अधिक गुजरात से चलाई गईं थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विपक्ष पर कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को डराकर मुंबई छोड़ने के लिए ‘‘उकसाने’’ का आरोप लगाया था.

मोदी ने लोकसभा में आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान ‘‘सभी हदें पार कर दीं.’’ उन्होंने पार्टी पर श्रमिकों को उकसाने और डराने का आरोप लगाया और दावा किया कि इसके कारण प्रवासी श्रमिक मुंबई छोड़कर अपने मूल स्थान गए. महाराष्ट्र में शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार है. कांग्रेस और राकांपा भी इसका हिस्सा है.

सुप्रिया सुले ने कहा कि प्रधानमंत्री का महाराष्ट्र को निशाना बनाना दुखद है, जिसने 2019 आम चुनाव में उनकी पार्टी की जीत में अहम योगदान किया था. सुले से दावा किया, ‘‘ भारतीय रेलवे के आंकड़ों में पाया गया है कि गुजरात से प्रवासियों के लिए 1033 ट्रेनें चलीं, जबकि महाराष्ट्र से 817 श्रमिक ट्रेनें ही चलाई गईं.’’ उन्होंने तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल के 2020 में किए ट्वीट का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई ट्रेनों के मुद्दे पर निशाने पर लिया था.

लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘गोयल ने 24 मई 2020 को एक ट्वीट में कहा था कि 125 श्रमिक ट्रेनें प्रवासी मजूदरों को घर पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र से चलाए जाने को तैयार हैं. उन्होंने राज्य सरकार से एक घंटे के भीतर प्रवासी मजदूरों की सूची रेलवे को देने को कहा था.’’ सुले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हरीश द्विवेदी ने पिछले हफ्ते लोकसभा में अपने भाषण में गर्व से कहा था कि केन्द्र सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए ट्रेनों का संचालन किया था.

उन्होंने कहा, 'तो फिर प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पंजाब के बारे में ही क्यों बात कर रहे हैं? प्रधानमंत्री मोदी को महाराष्ट्र का अपमान करते हुए देखना मेरे लिए दुखद था, वह भी तब जब हम उनसे चीन, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बोलने की उम्मीद कर रहे थे.'

यह भी पढ़ें

Unlocking Mumbai: मुंबईवासियों के लिए खुशखबरी! मेयर किशोरी पेडनेकर ने अनलॉकिंग को लेकर कही ये बात

Lata Mangeshkar: राज्यसभा में बोले PM मोदी, कांग्रेस ने किया था लता मंगेशकर के भाई का अपमान 

Mumbai News: मुंबई के मुलुंड में दिन-दहाड़े बंदूक की नोक पर की थी 70 लाख की डकैती, पुलिस ने किया 8 लोगों को गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget