एक्सप्लोरर

Mumbai Metro: पीएम मोदी ने मुंबई मेट्रो की दो नई लाइन्स का किया उद्घाटन, CM शिंदे-डिप्टी सीएम फडणवीस रहे मौजूद

PM Modi: पीएम मोदी ने आज मुंबई में दो मेट्रो लाइन का उद्घाटन कर दिया है. इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल, सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमत्री देवेंद्र फडणवीस मौजदू रहे.

PM Modi Mumbai Visit: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एमएमआरडीए मैदान पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने यहां दो नई मुंबई मेट्रो लाइनों और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया कर दिया है, जिनमें सड़क निर्माण, सीवेज उपचार संयंत्र और पीएम स्वनिधि योजना शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो नई मुंबई मेट्रो लाइनों 2ए और 7 का उद्घाटन किया है, अंधेरी से दहिसर तक फैले 35 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण लगभग 12,600 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. प्रधानमंत्री ने मुंबई में विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया है.

सीएम एकनाथ शिंदे ने कही ये बात
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, दहिसर ई और डीएन नगर (पीली लाइन) को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 2ए लगभग 18.6 किलोमीटर लंबी है, जबकि अंधेरी ई-दहिसर ई (लाल रेखा) को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 7 लगभग 16.5 किलोमीटर लंबी है. इन लाइनों का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री ने 2015 में किया था. ये मेट्रो ट्रेनें मेड इन इंडिया हैं. पीएम मोदी स्टेशन से मेट्रो की सवारी भी करेंगे. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि, अब लोग ट्रैफिक ने नहीं फसेंगे और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.

मुंबई 1 मोबाइल ऐप और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड लॉन्च
पीएम मोदी ने मुंबई 1 मोबाइल ऐप और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (मुंबई 1) भी लॉन्च किया. ऐप यात्रा को आसान बनाएगा, मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वारों पर दिखाया जा सकता है और यूपीआई के माध्यम से टिकट खरीदने के लिए डिजिटल भुगतान का समर्थन करता है. नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (मुंबई 1) का उपयोग शुरू में मेट्रो कॉरिडोर में किया जाएगा और इसे स्थानीय ट्रेनों और बसों सहित बड़े पैमाने पर सार्वजनिक परिवहन के अन्य तरीकों तक बढ़ाया जा सकता है. यात्रियों को कई कार्ड या नकदी ले जाने की जरूरत नहीं होगी. एनसीएमसी कार्ड त्वरित, संपर्क रहित, डिजिटल लेनदेन को सक्षम करेगा, जिससे सहज अनुभव के साथ प्रक्रिया आसान हो जाएगी.

पीएम मोदी ने क्या कहा?
इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, आज मुंबई के विकास से जुड़े 40 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास आज यहां हुआ है. ये सब मुंबई शहर को बेहतर बनाए वाले सिद्ध होने वाले हैं. मैं सभी लाभार्थियों और मुंबई के निवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. हमारे यहां तो पिछली सदी का एक लंबा कालखंड सिर्फ और सिर्फ गरीबी की चर्चा करने और दुनिया से मदद मांगने... जैसे तैसे गुजरा करने में ही बीत गया. आज दुनिया को भी भारत के बड़े-बड़े संकल्पों पर भरोसा है. भारत को लेकर दुनिया में इतनी सकारात्मकता इसलिए है क्योंकि आज सभी को लगता है कि भारत अपने सामर्थ्य का बहुत ही उत्तम तरीके से सदुपयोग कर रहा है.

पीएम मोदी ने कहा, मुंबई के लिए बेहद जरूरी मेट्रो हो, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के आधुनिकीकरण का काम हो, सड़कों में सुधार का बहुत बड़ा प्रोजेक्ट हो और बाला साहेब ठाकरे जी के नाम से आपला दवाखाने की शुरुआत हो, ये मुबंई शहर को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं. आजादी के बाद पहली बार आज भारत बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस कर रहा है, वरना हमारे यहां तो पिछली सदी का एक लंबा कालखंड सिर्फ गरीबी की चर्चा करना, दुनिया से मदद मांगना, जैसे-तैसे गुजारा करने में ही बीत गया. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा.

ये भी पढ़ें: Satyajeet Tambe Suspended: कांग्रेस ने सत्यजीत तांबे को पार्टी से किया सस्पेंड, नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में बने थे बागी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
महाराष्ट्र: वसई में बेटे के इलाज के बहाने मां का यौन शोषण, FIR दर्ज
महाराष्ट्र: वसई में बेटे के इलाज के बहाने मां का यौन शोषण, FIR दर्ज
महाराष्ट्र: जेनिथ वॉटरफॉल में आफत में फंसी सैलानियों की जान, ऐसे किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र: जेनिथ वॉटरफॉल में आफत में फंसी सैलानियों की जान, ऐसे किया रेस्क्यू

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget