एक्सप्लोरर

Satyajeet Tambe Suspended: कांग्रेस ने सत्यजीत तांबे को पार्टी से किया सस्पेंड, नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में बने थे बागी

Nashik Graduate Constituency Election: नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में अब कांग्रेस का कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं होगा. एमवीए निर्दलीय उम्मीदवार शुभांगी पाटिल को समर्थन देगी.

Nashik Graduate Constituency Election News: नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  बगावत करने वाले सत्यजीत तांबे (Satyajeet Tambe) को कांग्रेस ने आखिरकार निलंबित कर दिया. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इसकी जानकारी दी. महाविकास अघाड़ी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्नातक एंव शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर अपना पक्ष रखा. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता नाना पटोले, यूबीटी ग्रुप से विपक्ष के नेता अंबादास दानवे और राष्ट्रवादी कांग्रेस से जितेंद्र अवध शामिल हुए.

सत्यजीत तांबे के पिता सुधीर तांबे को भी किया गया निलंबित

इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को सत्यजीत तांबे के पिता और तीन बार के एमएलसी रहे सुधीर तांबे को निलंबित कर दिया था, क्योंकि उन्होंने पार्टी से उम्मीदवारी मिलने के बावजूद चुनाव में नामांकन नहीं किया और इसके बजाए अपने बेटे को निर्दलीय मैदान में उतार दिया. अब इस चुनाव में कांग्रेस का कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है और इसलिए एमवीए ने अब इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार शुभांगी पाटिल का समर्थन किया है. इसके अलावा एमवीए ने अमरावती स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से धीरज लिंगाडे, नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सुधाकर अदबले, कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बलराम पाटिल, औरंगाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र  से विक्रम काले को समर्थन देने का ऐलान किया है

नाना पटोले ने दी मामले की जानकारी

इससे पहले आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  नाना पटोले ने कहा था कि वह सत्यजीत तांबे को निलंबित कर रहे हैं. पटोले ने कहा कि हम इस पर कोई टिप्पणी करना नहीं चाहते कि तांबे के परिवार के साथ क्या हुआ. अभी के लिए सत्यजीत तांबे को पार्टी से हटा दिया गया है.

30 जनवरी को होगा चुनाव 2 को आएंगे नतीजे

इसी बीच महा विकास अघाड़ी ने नासिक स्नातक चुनावों में अब अपना समर्थन निर्दलीय उम्मीदवार शुभांगी पाटिल को देने की घोषणा की है. गौरतलब है कि नासिक और अमरावती में  स्नातक जबकि औरंगाबाद, नागपुर और कोंकण में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव हो रहे हैं. इसके लिए 30 जनवरी 2023 को मतदान होगा और मतगणना 2 फरवरी को होगी.

यह भी पढ़ें:

Dhananjay Munde Discharge: NCP नेता धनंजय मुंडे को अस्पताल से मिली छुट्टी, कार एक्सीडेंट के बाद हॉस्पिटल में हुए थे भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
मुंबई: घर में उगाई हाइड्रोपोनिक गांजे की फसल, यूट्यूब से तैयार की लैब
मुंबई: घर में उगाई हाइड्रोपोनिक गांजे की फसल, यूट्यूब से तैयार की लैब
नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget