एक्सप्लोरर

PM Modi in Mumbai: 12 जनवरी को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, ‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक’ का करेंगे उद्घाटन

Mumbai Trans Harbor Link Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को महाराष्ट्र आने वाले हैं. इस दौरान सीएम शिंदे ने बताया कि पीएम मोदी ‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक’ का उद्घाटन करेंगे.

PM Modi Maharashtra Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी को देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक’ (एमटीएचएल) का उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई के सेवरी और रायगढ़ जिले के न्हावा शेवा क्षेत्र के बीच 21.8 किलोमीटर लंबे पुल के उद्घाटन के बाद यात्रा में केवल 15-20 का समय लगेगा जिसमें अभी दो घंटे का समय लगता है.

सीएम शिंदे ने दी ये अहम जानकारी
शिंदे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी को एमटीएचएल का उद्घाटन करेंगे. इस पुल से इससे जुड़े क्षेत्रों में आर्थिक विकास संभव हो सकेगा.’’ अधिकारियों के अनुसार, एमटीएचएल मुख्य मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा जो राज्य के दो सबसे बड़े शहरों को जोड़ता है. छह लेन वाले इस पुल का 16.5 किलोमीटर लंबा हिस्सा समुद्र के ऊपर है, जबकि 5.5 किलोमीटर हिस्सा जमीन पर है.

क्या है मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक?
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) में छह लेन होंगे. ये 21.8 किमी लंबा होगा. ये पुल भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है. पुल का नवी मुंबई छोर पर राष्ट्रीय राजमार्ग 4बी पर सेवरी, शिवाजी नगर, जस्सी और चिरले में इंटरचेंज होगा. यह मुख्य मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा, जो राज्य के दो सबसे बड़े शहरों को जोड़ता है. पुल का निर्माण 2018 में शुरू हुआ था. हालांकि इसके 4.5 साल में जनता के लिए खुलने की उम्मीद थी, लेकिन कोविड-19 के प्रकोप के कारण इस परियोजना में आठ महीने की देरी हुई. पहले इस पुल का उद्घाटन 25 दिसंबर को होना था, लेकिन यह तय समय सीमा से चूक गया. विशेष रूप से, पुल ने पिछले एक पखवाड़े में आयोजित भार वहन क्षमता परीक्षणों को पास कर लिया है और वाहनों के आवागमन के लिए खोले जाने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: Happy New Year 2024: नए साल के आगमन पर हजारों भक्तों ने लिया गणपति का आशीर्वाद, सिद्धिविनायक मंदिर में 2024 की पहली भव्य आरती

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget