एक्सप्लोरर

मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, बजट में अजित पवार का बड़ा ऐलान

Maharashtra News: महाराष्ट्र बजट पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि मुंबई क्षेत्र के लिए डीजल पर कर 24 फीसदी से घटाकर 21फीसदी किया जा रहा है, जिससे डीजल की कीमत में कमी आएगी.

Petrol and Diesel Price in Maharashtra: महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में अब पेट्रोल और डीजल सस्ता होगा. बजट में अजित पवार ने इसको लेकर बड़ा ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में पेट्रोल और डीजल 65 पैसे सस्ता होगा. इससे आम लोगों के अलावा व्यापारी वर्ग को भी राहत मिलेगी.

महाराष्ट्र बजट पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, "मुंबई क्षेत्र के लिए डीजल पर कर 24 फीसदी से घटाकर 21 फीसदी किया जा रहा है, जिससे डीजल की कीमत में प्रभावी रूप से 2 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी. मुंबई क्षेत्र में पेट्रोल पर कर 26 फीसदी से घटाकर 25 फीसदी किया जा रहा है, जिससे पेट्रोल की कीमत में प्रभावी रूप से 65 पैसे प्रति लीटर की कमी आएगी." उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल मुंबई महानगर क्षेत्र में लागू होगा। इस कदम से राज्य के खजाने पर 200 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.

पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर को बराबर करने के लिए, मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के नगरपालिका क्षेत्रों में डीजल पर मौजूदा कर 24 प्रतिशत से 21 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया गया है. साथ ही पेट्रोल पर टैक्स मौजूदा 26 फीसदी प्लस 5 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर से बढ़ाकर 25 फीसदी प्लस 5 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर करने का प्रस्ताव है. 

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार द्वारा प्रस्तुत अनुपूरक बजट में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी करने के बाद आम नागरिकों के साथ-साथ उद्योग और व्यापार क्षेत्र को भी राहत मिलेगी.

वहीं घोषणा के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘‘ बजट में वैट में कटौती का प्रस्ताव किया गया है. राज्य विधानसभा और विधान परिषद द्वारा बजट पारित होने के बाद यह निर्णय एक जुलाई से लागू हो जाएगा.

बता दें कि इस साल के अंत में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले शिंदे सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी करके बड़ा दांव खेल दिया है.

ये भी पढ़ें

हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया, '149 दिन के संघर्ष को आज...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget