एक्सप्लोरर

'गलत तरीके से जमा पैसा जयंत पाटिल के पास जाता था, अनिल देशमुख ने...', परमबीर सिंह का दावा

Param Bir Singh News: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख ने उनके अधिकारियों को महानगर से 100 करोड़ रुपये इकट्ठा करने का टारगेट दिया था.

Param Bir Singh On Anil Deshmukh: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने सोमवार (12 अगस्त)  को महाराष्ट्र के तत्कालीन गृहमंत्री को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अनिल देशमुख ने उन्हें दो से तीन बार यह बताया था कि जबरन वसूली और अन्य अवैध तरीकों से जमा किया गया धन NCP की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल के पास जाता था.

परमबीर सिंह ने कहा कि जयंत पाटिल उस समय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का कोष संभालते थे. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के रिटायर अधिकारी परमबीर सिंह ने मुंबई में मीडिया को बताया कि महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख ने उनके अधिकारियों को महानगर से 100 करोड़ रुपये संग्रह करने का लक्ष्य दिया था.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने आगे कहा, ''अनिल देशमुख ने महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार के कार्यकाल के दौरान बीजेपी के देवेन्द्र फडणवीस सहित प्रमुख विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की योजना के बारे में भी बात की थी.'' अनिल देशमुख वर्ष 2019 से 2021 तक राज्य के गृह मंत्री थे.

'सौ करोड़ रुपए इकट्ठा करने का लक्ष्य'

सिंह ने दावा करते हुए कहा, ''सौ करोड़ रुपए इकट्ठा करने का लक्ष्य मुंबई शहर के लिए था, जिसके लिए मेरे अफसरों पर दबाव था. राज्य के बाकी हिस्सों के लिए लक्ष्य अलग था. प्रतिबंधित गुटखा कारोबार सहित अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को भी धन संग्रह पर चर्चा के लिए बुलाया गया था. जिन लोगों ने फोन किया, वे देशमुख और उनके बेटे (सलिल) के संपर्क में थे.

सलिल देशमुख पर उगाही रैकेट में शामिल होने का आरोप

परमबीर सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व गृह मंत्री के बेटे सलिल देशमुख धन उगाही रैकेट में सक्रिय रूप से शामिल थे. सिंह ने दावा किया, ''वह (सलिल देशमुख) अधिकारियों को बुलाकर उनके तबादले के लिए पैसे इकट्ठा करते थे और पश्चिमी उपनगरों के एक होटल में बातचीत होती थी. वहां से जबरन वसूली का एक रैकेट चलाया जा रहा था.

अनिल देशमुख के बेटे का परमबीर सिंह पर पलटवार 

उधर, अनिल देशमुख के बेटे सलिल ने परमबीर सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी सत्तारूढ़ भाजपा और उपमुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा तैयार की गई पटकथा पढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र में गृह प्रभार फडणवीस संभालते हैं. सलिल देशमुख ने नागपुर में मीडिया से कहा, ''परमबीर सिंह इतने दिन कहां थे आप. परमबीर सिंह आप बीजेपी और देवेन्द्र फडणवीस की दी हुई पटकथा पढ़ते रहिए.''

सलिल देशमुख ने आगे कहा, ''इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि आप BJP को कितना भी खुश कर लो एनआईए आपको गिरफ्तार कर ही लेगी.''

ये भी पढ़ें:

कोंकण के लोगों पर मुन्नवर फारूकी के बयान से विवाद, BJP नेता बोले, 'ये हरा सांप बहुत...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget