एक्सप्लोरर

Maharashtra News: द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने वाला होर्डिंग फटा हुआ पाये जाने के बाद मामला दर्ज, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Palghar में पुलिस ने राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचित हुईं द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने वाला एक होर्डिंग फटा पाए जाने पर मामला दर्ज किया है. वहीं इस सिलसिले में अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के वसई शहर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचित हुईं द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को बधाई देने वाला एक होर्डिंग फटा हुआ पाया, जिसके बाद पुलिस ने इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पालघर जिले में वसई के मानिकपुर थाने में एक शिकायत दिये जाने पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि मुर्मू की तस्वीर वाला होर्डिंग फटा हुआ पाया गया. अधिकारी ने कहा कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू आज देश की 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी. संसद भवन के सेंट्रल हॉल में समारोह समारोह आयोजित किया जा रहा है. द्रौपदी मुर्मू आज 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शपथ लेंगी. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एन.वी. रमण मुर्मू को राष्ट्रपति पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे और इसके साथ ही वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी. ओडिशा के छोटे से गांव से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक का सफर करने वाली द्रौपदी मुर्मू ठीक सुबह 10 बजकर 15 मिनट में शपथ लेंगी.

Maharashtra Politics: संजय राउत ने शिंदे सरकार के लिए किया बड़ा दावा, कहा- अंतर्विरोध के कारण गिर जाएगी सरकार

शपथ ग्रहण में शामिल होंगी कई हस्तियां

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. इसके बाद नई राष्ट्रपति का संबोधन होगा. शपथ ग्रहण समारोह से पहले निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद भवन में पहुंचेंगे. संसद भवन के सेंट्रल हॉल में समारोह के समापन के बाद द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें एक इंटर सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह के कई हस्तियां गवाह बनेंगी. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यों के राज्यपाल, सभी मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सैन्य अधिकारी इस समारोह में शिरकत होंगे.

Maharashtra News: सोलापुर में MSRTC बस के पलटने से 30 लोग घायल, सीएम शिंदे ने की सहायता की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget