एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर शरद पवार ने केंद्र को घेरा, 'सरकार दावा तो करती है लेकिन...'

Pahalgam Terror Attack: एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि पहलगाम जैसे सुरक्षित स्थान पर हमले को देखते हुए यह दावा करने में सतर्कता बरते जाने की जरूरत है कि कश्मीर में आतंकवाद समाप्त हो गया है.

Sharad Pawar On Pahalgam Terror Attack: एनसीपी (SP) के प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार (25 अप्रैल) को कहा कि केंद्र सरकार लगातार दावा कर रही है कि कश्मीर में आतंकवाद समाप्त हो गया है, लेकिन पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला सुरक्षा में चूक को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि सुधारात्मक कदम तत्काल उठाए जाने की जरूरत है.

पुणे में मीडिया से बातचीत करते हुए पवार ने कहा, ''पहलगाम जैसे सुरक्षित स्थान पर हमले को देखते हुए यह दावा करने में सतर्कता बरते जाने की जरूरत है कि कश्मीर में आतंकवाद समाप्त हो गया है. यह आतंकवादी हमला देश के खिलाफ है, इसलिए किसी को भी इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए. 

पहलगाम की घटना का राजनीतिकरण न हो- पवार

शरद पवार ने कहा, ‘‘आतंकवादियों की कार्रवाई भारत के खिलाफ है और जब कोई गतिविधि देश के खिलाफ होती है, तो उसका राजनीतिकरण करने की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले को लेकर चर्चा के लिए गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी.'' 

पहलगाम की घटना पर हम केंद्र सरकार के साथ- शरद पवार

पवार ने कहा, ‘‘हमारी तरफ से सांसद सुप्रिया सुले बैठक में शामिल हुईं. मुझे खुशी है कि सभी दलों ने सरकार के साथ सहयोग करने का रुख अपनाया है. जो भी फैसला लिया जाएगा, हम सरकार के साथ हैं और सरकार को इस पर और गंभीरता से विचार करना चाहिए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार लगातार दावा करती रहती है कि उन्होंने कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त कर दिया है और अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. मुझे खुशी है कि यदि ऐसा (कश्मीर घाटी में आतंकवाद का खात्मा) हो रहा है, लेकिन हाल के आतंकवादी हमले से पता चलता है कि कुछ खामियां हैं और इन खामियों को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाये जाने की जरूरत है.’’

पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात 

जब उनसे पूछा गया कि क्या खुफिया विफलता के कारण आतंकवादी हमला हुआ, तो पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर पहलगाम जैसे सुरक्षित स्थान को निशाना बनाया गया है, तो हमें यह दावा करने में अधिक सतर्क रहना चाहिए कि हमने घाटी में आतंकवाद के खिलाफ सफलता हासिल कर ली है. अधिक सतर्कता बरते जाने की जरूरत है.’’ पवार ने कहा कि उन्होंने पुणे में संतोष जगदाले और कौस्तुभ गणबोटे के परिवारों से मुलाकात की, जो पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए.

शाह के इस्तीफे की मांग पर क्या बोले शरद पवार?

यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार यह दिखाने का प्रयास कर रही है कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से कश्मीर में सभी मुद्दे समाप्त हो गए हैं, उन्होंने कहा कि कश्मीरी लोगों की राय अलग है. आतंकवादी हमले के मद्देनजर खुफिया विफलता को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अपराधियों को पकड़ना और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना प्राथमिकता है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘कम से कम आज तो मैं ऐसी कोई मांग नहीं करूंगा कि अमुक व्यक्ति इस्तीफा दे.’’पवार ने आशंका जताई कि आतंकवादी हमले के बाद कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र प्रभावित होगा और उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि सिंधु जल संधि को स्थगित करने जैसे निर्णय पाकिस्तान के लिए एक संदेश हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर में पुलिस कमिश्नर की फोटो लगाकर 1.4 करोड़ की ठगी, दो साइबर ठग गिरफ्तार
नागपुर में पुलिस कमिश्नर की फोटो लगाकर 1.4 करोड़ की ठगी, दो साइबर ठग गिरफ्तार
जलगांव: अवैध रेत खनन का विरोध करने पर किसान की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
जलगांव: अवैध रेत खनन का विरोध करने पर किसान की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
मुंबई लोकल में महिलाओं की वीडियो बनाकर AI से बनाई अश्लील तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई लोकल में महिलाओं की वीडियो बनाकर AI से बनाई अश्लील तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला
फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
शराब व्यापारी सोनम वांगचुक से भयंकर नाराज, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
शराब व्यापारी सोनम वांगचुक से भयंकर नाराज, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
AICTE New Schemes 2026-27: इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
Embed widget