एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में महाराष्ट्र के 6 लोगों की मौत, परिवार के साथ गए थे घूमने

Maharashtra Tourist Death Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी घटना में मारे गए महाराष्ट्र के पर्यटकों में 2 पुणे, 3 डोंबिवली और 1 पनवेल के रहने वाले हैं. पुणे के मृतकों में संतोष जगदाले और कौस्तुभ गंबोटे शामिल हैं. 

Pahalgam Terror Attack News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है. इनमें महाराष्ट्र के 6 लोग शामिल हैं. मृतकों में दो पुणे रहने वाले हैं. पहलगाम आतंकी हमले में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना. घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

पहलगाम आतंकी घटना में मारे गए महाराष्ट्र के पर्यटकों में 2 पुणे, 3 डोंबिवली और 1 पनवेल के निवासी हैं. पुणे के मृतकों की पहचान संतोष जगदाले और कौस्तुभ गंबोटे के रूप में हुई है. डोंबिवली वेस्ट के तीन मारे गए पर्यटक की पहचान संजय लेले, अतुल मोने और हेमंत जोशी के रूप में हुई है. महाराष्ट्र के सभी पर्यटक शनिवार को अपने परिवारों के साथ पर्यटन के लिए कश्मीर गए थे.


Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में महाराष्ट्र के 6 लोगों की मौत, परिवार के साथ गए थे घूमने

डोंबिवली के ठाकुरवाड़ी क्षेत्र निवासी अतुल मोने, डोंबिवली पश्चिम के भागशाला मैदान क्षेत्र निवासी हेमंत जोशी और सुभाष रोड क्षेत्र निवासी संजय लेले भी अपने परिवार के साथ गए थे. इसके अलावा, आतंकी हमले में घायल महाराष्ट्र के पर्यटकों में बालाचंद्रू और शोभित पटेल मुंबई का नाम सामने आया है. 

विकास यात्रा को रोकने की कोशिश- देवेंद्र फडणवीस 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा, 'यह बहुत गलत है. यह जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा को रोकने की कोशिश है, लेकिन न तो जम्मू-कश्मीर रुकेगा और न ही भारत रुकेगा. प्रधानमंत्री ने इसका संज्ञान लिया है, केंद्रीय गृह मंत्री वहां पहुंच रहे हैं, बहुत सख्त कार्रवाई की जाएगी.' 

पाकिस्तान को सिखाएंगे सबक- शिंदे 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट हुए आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रगति जगताप नाम की एक लड़की से बात की, जिसने बताया कि उसके पिता और चाचा को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी.लड़की ने बताया कि वे (आतंकवादी) पुलिस की वर्दी में आए और उसके पिता और चाचा का नाम और धर्म पूछा. यह कायरों द्वारा किया गया हमला है.’’

शिंदे ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आतंकवादियों और उन्हें समर्थन देने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे. यह खेल पाकिस्तान ने शुरू किया है, लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि इसे भारतीय जवान खत्म करेंगे.’’

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget