एक्सप्लोरर

क्या महाराष्ट्र में लापता हो गए 107 पाकिस्तानी नागरिक? CM देवेंद्र फडणवीस ने साफ की तस्वीर

Pahalgam Terror Attack: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सभी पाकिस्तानी नागरिक मिल चुके हैं. अब महाराष्ट्र में एक भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं रहेगा.

Devendra Fadnavis On Pakistani National: पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की सख्ती के तहत महाराष्ट्र से भी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश भेजा जा रहा है. इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के बारे में रविवार (27 अप्रैल) को एक अहम बयान दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों के संबंध में गलत खबरें न फैलाएं. साथ ही उन्होंने मीडिया को इस विषय पर खबरें देते समय सावधानी बरतने की भी अपील की.

पुणे में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “गृहमंत्री के तौर पर कहता हूं, पाकिस्तानी नागरिकों के संदर्भ में कृपया गलत खबरें न फैलाएं. मीडिया ने 107 नागरिकों के लापता होने की खबरें दी हैं, लेकिन राज्य में एक भी पाकिस्तानी नागरिक लापता नहीं है. सभी पाकिस्तानी नागरिक मिल चुके हैं. अब महाराष्ट्र में एक भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं रहेगा. रविवार शाम तक या सोमवार (28 अप्रैल) तक सभी को पाकिस्तान भेज दिया जाएगा.” 

पुणे के समारोह मे क्या बोले CM फडणवीस? 

पुणे नगर निगम को 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘पुणे अर्बन डायलॉग’ नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य के विभिन्न शहरों में लग रहे अनधिकृत फ्लेक्स (बैनर) हटाने चाहिए. फ्लेक्सबाजी पर लगाम लगानी चाहिए, क्योंकि इससे शहरों की सुंदरता खराब हो रही है. अगर किसी को फ्लेक्स लगाना है तो वह अधिकृत होर्डिंग्स पर लगाएं.

पानी की कमी पर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक सवाल के जवाब में कहा, “मैंने खुद भी अपने अनधिकृत फ्लेक्स हटाने के लिए नगर निगमों को कहा है.” राज्य में पानी कमी को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा, ''अप्रैल-मई महीनों में पानी का भंडारण हमेशा कम रहता है. यह स्थिति पहली बार नहीं आई है. हर साल ऐसा होता है. पिछले वर्ष भी अप्रैल-मई में 32% जलसंचय था, जबकि इस वर्ष 38% है. यानी पिछले वर्ष की तुलना में इस साल स्थिति बेहतर है.

राज्य के बड़े बांधों में अच्छा जलसंचय है- फडणवीस

उन्होंने आगे कहा, ''राज्य के बड़े बांधों में अच्छा जलसंचय है, लेकिन छोटे बांधों में पानी की कमी देखी जा रही है. शहर के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह एक बहुत अच्छा कार्यक्रम है.''

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस
'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget