एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद रेलवे स्टेशन का अब बदला नाम, भारतीय रेलवे ने लागू किया बदलाव

Osmanabad Railway Station: उस्मानाबाद रेलवे स्टेशन के बदले गए नाम का उपयोग अब सभी आधिकारिक रेलवे रिकॉर्ड्स, स्टेशन साइनेज, उद्घोषणाओं और यात्रियों को दी जाने वाली जानकारियों में किया जाएगा.

Osmanabad Railway Station Name Change: महाराष्ट्र के उस्मानाबाद रेलवे स्टेशन को अब धाराशिव रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा. राज्य सरकार की ओर से शहर का नाम बदलकर धाराशिव किए जाने के निर्णय के बाद यह बदलाव भारतीय रेलवे द्वारा लागू किया गया है.

रेलवे प्रशासन ने बताया कि स्टेशन के नए नाम 'धाराशिव' और उसके नए कोड DRSV को भारतीय रेलवे कॉन्फ्रेंस एसोसिएशन (IRCA) से मंजूरी मिल चुकी है. पहले यह स्टेशन UMD कोड के तहत उस्मानाबाद नाम से जाना जाता था.

आधिकारिक रिकॉर्ड में बदला जा रहा नाम

बदले गए नाम का उपयोग अब सभी आधिकारिक रेलवे रिकॉर्ड्स, स्टेशन साइनेज, उद्घोषणाओं और यात्रियों को दी जाने वाली जानकारियों में किया जाएगा.

नए नाम की प्रस्तुति इस प्रकार होगी:

मराठी में (देवनागरी लिपि): धाराशिव

हिंदी में (देवनागरी लिपि): धाराशिव

अंग्रेज़ी में (रोमन लिपि): DHARASHIV

31 मई की रात रिजर्वेशन सिस्टम कुछ देर बाधित

नाम परिवर्तन की प्रक्रिया के तहत मुंबई पीआरएस (यात्री आरक्षण प्रणाली) को अस्थायी रूप से 31 मई की रात 11:45 बजे से 1 जून की सुबह 1:30 बजे तक बंद रखा जाएगा. इस दौरान तकनीकी रूप से अपडेट कर नाम परिवर्तन को सिस्टम में लागू किया जाएगा.

रेलवे ने यात्रियों से क्या किया आग्रह?

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस नाम परिवर्तन को ध्यान में रखें और असुविधा से बचने के लिए इस समयावधि में आरक्षण से संबंधित कार्य पहले ही निपटा लें.

एक रिपोर्ट के मुताबिक उस्मानाबाद का नाम हैदराबाद रियासत के 20वीं सदी के शासक के नाम पर रखा गया था. 'धाराशिव' इस क्षेत्र में 8वीं सदी के एक गुफा परिसर का नाम है. इस बीच, इस सप्ताह की शुरुआत में केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 3399 करोड़ रुपये की दो प्रमुख रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी थी. यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की 28 मई को हुई बैठक में लिया गया.

 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget