एक्सप्लोरर

Opposition Party Meet: 'इंडिया की बैठक में 'कुशासन' खत्म करने पर हुई चर्चा', संजय निरुपम का सीट शेयरिंग पर बड़ा बयान

INDIA Meeting in Mumbai : कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बताया कि, आगामी चुनाव में सीट शेयरिंग के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. ये कमेटी सभी सीटों का मूल्यांकन कर एक फॉर्मूला तैयार करेगी.

I.N.D.I.A Meeting in Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इंडिया गठबंधन की शुक्रवार (1 सितंबर) को बैठक हुई है. इस बैठक में विपक्ष के 28 घटक दलों के बड़े सियासी हस्तियों ने भाग लिया. बैठके के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रणनीति बनाने और एनडीए के विजय अभियान पर ब्रेक लगाने की योजना पर बात की गई है. बैठक के बाद कांग्रेस के सीनियर नेता संजय निरुपम ने कहा, 'आज (शुक्रवार 1 सितंबर) की बैठक का मुख्य उद्देश्य इस बात पर चर्चा करना था कि भारत को पीएम मोदी के कुशासन नेतृत्व वाली सरकार से कैसे मुक्त कराया जाए.' उन्होंने आगे कहा कि, 'हमने आज की बैठक में अपने एजेंडे की घोषणा की है."

आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन के रणनीति का खुलासा करते हुए कहा संजय निरुपम ने कहा कि, 'आगामी चुनाव के तहत सीट शेयरिंग के लिए एक कमेटी गठित की गई है. ये कमेटी सभी सीटों पर हार जीत के मूल्यांकन का अध्ययन करेगी, जिसमें ये देखा जायेगा कौन सी पार्टी कहां मजबूत है और जीत दर्ज कर सकती है. इस आधार पर एक ऐसा फॉर्मूला तैयार किया जायेगा, जिसमें सबकी जीत और जीत होगी.' इंडिया गठबंधन की अगली मीटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि, 'अगले महीने त्यौहार अधिक हैं, लेकिन फिर भी अगली मीटिंग जल्दी होगी.'

बैठक में इन कमेटियों का किया गया गठन
मुंबई में इंडिया गठबंधन की हुई बैठक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई. इस बैठक में गठबंधन की तरफ से 5 कमेटी का गठन किया गया, जिनमें चुनाव अभियान समिति के लिए 19 सदस्यों पर आधारित कमेटी का गठन किया गया है. इसके अलावा सोशल मीडिया कार्यों के लिए 12 सदस्यीय समूह, मीडिया के लिए 19 सदस्यी कार्य समूह का गठन किया गया तो वहीं शोध कार्यों के लिए 11 सदस्यीय समूह बनाया गया है.

इस बैठक में सभी सियासी जमातों के नेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है. इसी कड़ी में 14 सदस्यीय समन्वय समिति में कांग्रेस, एनसीपी, डीएमके, आरजेडी, टीएमसी, जेएमएम, पीडीपी, शिवसेना-यूबीटी, आम आदमी पार्टी, सीपीआई, नेशनल कॉन्फ्रेंस और जेडीयू के नेताओं को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें: Opposition Party Meet: I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में लिए गए क्या-क्या फैसले? शरद पवार गुट की NCP ने दी बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget