एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: सपा विधायक अबू आजमी का बड़ा बयान, 'कश्मीर ने इस्लाम का और मुसलमानों का...'

Abu Azmi on Operation Sindoor: समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने कहा कि पर्यटकों को बचाने के लिए आदिल ने अपनी जान दे दी लेकिन उसके लिए कोई सराहना नहीं हो रही है. कश्मीरियों पर ज्यादती हो रही है.

Abu Azmi On Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक को लेकर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आज़मी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सिर्फ मैं ही नहीं, पूरा देश, 140 करोड़ लोग, पूरा विपक्ष, सभी लोग कह रहे हैं कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए सरकार जो भी कदम उठाती है, तो हम उसका पूरा समर्थन करेंगे. हम सभी भारतीय फौज के लिए दुआ करते हैं और उन्हें सलाम करते हैं कि उन्होंने जिस तरह से काम किया है, उससे हम बहुत खुश हैं.

उन्होंने आगे कहा, ''पाकिस्तान दुश्मन मुल्क है, वहां के लोग आए और धर्म पूछकर मारा और उस पर कार्रवाई हुई है. लेकिन मैं एक बात कहना चाहता हूं कि धर्म पूछकर तो मुझे रोज मारा जा रहा है. अगर दुश्मन मुल्क पाकिस्तान ने धर्म पूछकर मारा तो हमारे मुल्क ने बहुत बड़ी कार्रवाई की लेकिन उन कश्मीरियों ने अपने उन भाइयों-बहनों को जो पर्यटक के तौर पर गए थे और हिंदू होते हुए उनकी रक्षा की है, मैं समझता हूं कि कश्मीर ने इस्लाम का और मुसलमानों का हक अदा कर दिया, उनको सैल्यूट करना चाहिए.'' 

'कश्मीरियों ने मदद के लिए अपना घर तक खोल दिया'

अबू आजमी ये भी कहा, ''टूरिस्ट को बचाने के लिए आदिल ने अपनी जान दे दी लेकिन उसके लिए कोई सराहना नहीं हो रही है. कश्मीरियों ने अपना घर खोल दिया, खाना खिलाया सबको, जितनी मदद कर सकते थे वो उन्होंने किया लेकिन आज उन्हीं कश्मीरियों पर ज्यादती हो रही है. पंजाब में कश्मीरी लड़कियों को निकालकर भगाया जा रहा है, उत्तराखंड में कश्मीरियों को मारा जा रहा, निकाला जा रहा है. 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''मुंबई में एक महिला को पकड़कर एक व्यक्ति कहता है कि तू जय श्रीराम बोल नहीं तो तुम्हें पाकिस्तान भेज देंगे. एक तरफ तो ऐसा दुश्मन मुल्क बोल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ वही काम तो हमारे मुल्क में भी कर रहे हैं और उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.''  

देश के मुसलमानों के साथ लगातार ज्यादती- अबू आजमी

उन्होंने पीएम मोदी से आग्रह करते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री जी, मुल्क के अंदर जो मुसलमानों के साथ हो रहा है, आप उसको रोकिए. ये बहुत ही ज्यादा जुर्म हो रहा है. राफेल विमान को लाने में, एयरफोर्स के आधुनिकीकरण करने में एयर मार्शल विलाल अहमद का भी हाथ है. हिंदू-मुस्लिम सभी मिलकर काम कर रहे हैं लेकिन इस देश के मुसलमानों के साथ लगातार ज्यादती हो रही है. कहीं कोई कुछ भी करेगा और मुसलमानों से बदला लिया जाएगा ये ठीक नहीं है.''

पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर क्या बोले अबू आजमी?

इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर सपा नेता अबू आज़मी ने कहा, "मैं पृथ्वीराज चव्हाण के बयान का समर्थन करता हूं.'' कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि 'सिंदूर शब्द से बहुत सारी भावनाएं जुड़ी हैं, लेकिन युद्ध भावनाओं से नहीं जीता जा सकता. इसे हथियारों और गोला-बारूद से जीता जाता है. ऑपरेशन सिंदूर नाम सरकार ने भावनात्मक लाभ हासिल करने के लिए चुना था.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget