एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: शरद पवार गुट को 'झटका', चुनाव के दौरान अजित पवार को राहत, जानें ऐसा क्या हुआ?

Maharashtra Lok Sabha Elections: बारामती की रिटर्निंग ऑफिसर कविता द्विवेदी ने कहा कि अजित पवार के भाषण का वीडियो देखने के बाद पता चला है कि आदर्श आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं हुआ.

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग से राहत मिली है. बारामती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी ने एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की ओर से 'फंड फॉर वोट' वाले बयान से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का प्रथम दृष्टया कोई सबूत नहीं है. शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (SP) ने आदर्श आचार संहिता और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाया था.

शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (SP) ने चुनाव आयोग में अजित पवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. बारामती निर्वाचन क्षेत्र के इंदापुर में एक चुनावी रैली में अजीत ने पवार ने हाल ही में कहा था, ''जहां तक ​​फंड की बात है, आप जितना चाहें उतना देने में हम सहयोग करेंगे, लेकिन साथ ही ईवीएम का बटन भी भरपूर तौर से दबाने की जरूरत है.'' 

अजित पवार ने क्या कहा था?

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने आगे कहा था, ''अगर ईवीएम बटन अधिक से अधिक दबाया जाता है, तो मुझे फंड आवंटित करने में भी अच्छा लगेगा, अन्यथा, मुझे खुद को सीमित करना होगा. अजित पवार के पास राज्य में वित्त विभाग है. इस टिप्पणी को लेकर शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (SP) ने आलोचना की थी और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चुनाव आयोग का रुख किया था.

बारामती की रिटर्निंग अधिकारी ने सौंपी रिपोर्ट

बारामती की रिटर्निंग अधिकारी कविता द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की और अजित पवार से प्रतिक्रिया मांगी. द्विवेदी ने पुष्टि की कि उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी को डिप्टी सीएम अजित पवार को राहत, शरद पवार की पार्टी ने EC में की थी शिकायतएक रिपोर्ट सौंपी है. इसमें कहा गया है कि उन्होंने अजित पवार के भाषण का वीडियो देखा है और आदर्श आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है. वीडियो में टिप्पणियों में किसी विशेष उम्मीदवार के नाम का उल्लेख नहीं है जिसके लिए वोट मांगे गए हैं. उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'हमारी' मशीन के बटन दबाओ ताकि वह फंड आवंटित कर सकें.

आदर्श आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं

पुणे कलेक्टर सुहास दिवासे, जो जिला चुनाव अधिकारी भी हैं, ने कहा कि बारामती रिटर्निंग अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा ने कहा था कि इस मामले में आदर्श आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट दो दिन पहले मुख्य चुनाव अधिकारी को सौंपी गई थी. अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बारामती से उम्मीदवार हैं. तो वहीं, बारामती में मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले भी चुनावी मैदान में हैं. शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को एनसीपी (सपा) ने उम्मीदवार बनाया है. बारामती में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा.

ये भी पढ़ें: अमरावती से BJP उम्मीदवार नवनीत राणा का राहुल गांधी पर तंज- 'ऐसे 52 साल के समझदार को अभी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'PM मोदी की लोकप्रियता खत्म', दतिया-बांकीपुर में BJP की हार पर बोले संजय राउत
'PM मोदी की लोकप्रियता खत्म', दतिया-बांकीपुर में BJP की हार पर बोले संजय राउत
देश की अदालतों में करीब 5 करोड़ केस पेंडिंग, मुंबई को लेकर चौकाने वाला खुलासा
देश की अदालतों में करीब 5 करोड़ केस पेंडिंग, मुंबई को लेकर चौकाने वाला खुलासा
फेमस इन्फ्लुएंसर पर अपहरण और मारपीट का आरोप, FIR दर्ज, जानें मामला
फेमस इन्फ्लुएंसर अपहरण और मारपीट के मामले में गिरफ्तार, जानें मामला

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget