एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: उद्धव ठाकरे के ऑफर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- 'बीजेपी नेताओं की चिंता न करें'

Lok Sabha Election: उद्धव ठाकरे ने नितिन गडकरी को BJP छोड़ने की सलाह देते हुए यह कहा था कि अगर वह MVA से चुनाव लड़ते हैं, तो उनकी जीत सुनिश्चित की जाएगी. उनके इस बयान को गडकरी ने 'हास्यास्पद' बताया.

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सियासी पारा हाई है. हाल ही में शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नितिन गडकरी को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर अब केंद्रीय मंत्री ने पलटवार किया है. उद्धव ठाकरे ने कहा था कि नितिन गडकरी को 'महाराष्ट्र की क्षमता' दिखानी चाहिए और 'दिल्ली' के सामने झुकने के बजाय इस्तीफा दे देना चाहिए. इतना ही नहीं, यूबीटी प्रमुख ने उन्हें महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की ओर से चुनाव लड़ने के लिए निमंत्रण भी दिया. उनके इस बयान को अब नितिन गडकरी ने 'हास्यास्पद' बताया है. 

नितिन गडकरी ने कहा कि उद्धव ठाकरे का यह बयान उनकी अपरिपक्वता को दर्शाता है और बेहद हास्यासपद है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन करने का एक सिस्टम है. नितिन गडकरी ने आगे कहा कि शिवसेना को बीजेपी नेताओं की चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. 

'बीजेपी में उम्मीदवारों के चयन की व्यवस्था'
दरअसल, लगभग एक हफ्ते पहले रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने नितिन गडकरी को बीजेपी छोड़ने की सलाह देते हुए यह कहा था कि अगर वह एमवीए से चुनाव लड़ते हैं, तो वह गडकरी की जीत सुनिश्चित करेंगे. समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उनके इस बयान को केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 'मजाक' बताया और कहा कि बीजेपी के अंदर उम्मीदवारों को टिकट देने की एक व्यवस्था है. 

वहीं, नितिन गडकरी ने आगे कहा कि उद्धव ठाकरे का सुझाव आगामी लोकसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र में टिकट वितरण पर बीजेपी की चर्चा से काफी पहले आया है. इसी के साथ नितिन गडकरी ने विश्वास जताया कि एनडीए को लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: Vasant More Resign: 'साहेब मुझे माफ कर दो', राज ठाकरे की पार्टी MNS को बड़ा झटका, इस अंदाज में नेता ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget